'ये मुझे हाथ नहीं लगा सकते, गोली मार सकते हैं'...क्यों बोले राहुल गांधी?

जेपी नड्डा को लेकर जब प्रश्न हुआ तो राहुल गांधी बोले, ‘क्या वो मेरे प्रोफेसर हैं, वो कौन हैं जो मैं उन्हें जवाब देता फिरूं. मैं देश के किसानों, देश की जनता को जवाब दूंगा. अपनी आवाज उठाता रहूंगा चाहे कितना भी विरोध हो जाए’.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST
  • मोदी से नहीं डरता. मैं साफ-सुथरा आदमी हूं-राहुल
  • 'देशभक्त हूं और अपने देश की रक्षा करूंगा'
  • 'आवाज उठाता रहूंगा चाहे कितना भी विरोध हो'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नए कषि कानूनों के लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आडे हाथों लिया. 

दरअसल, जेपी नड्डा ने कहा था कि राहुल गांधी किसानों का ध्यान भटका रहे हैं. इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरता. मैं साफ-सुथरा आदमी हूं. ये मुझे गोली मार सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते. मैं देशभक्त हूं और अपने देश की रक्षा करूंगा. कोई मेरा साथ नहीं देगा, तब भी अकेला लड़ता रहूंगा. यह मेरा धर्म है."

Advertisement

जेपी नड्डा को लेकर जब प्रश्न हुआ तो राहुल गांधी बोले, ‘क्या वो मेरे प्रोफेसर हैं, वो कौन हैं जो मैं उन्हें जवाब देता फिरूं. मैं देश के किसानों, देश की जनता को जवाब दूंगा. अपनी आवाज उठाता रहूंगा चाहे कितना भी विरोध हो जाए’.

क्या बोले थे जेपी नड्डा

बता दें कि मंगलवार को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था. साथ ही दर्जनों सवाल पूछे थे, नड्डा ने वार किया कि राहुल गांधी, कांग्रेस चीन के मसले पर झूठ बोलना कब बंद करेगी.

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा था कि कांग्रेस किसानों को उकसाना और बहकाने का काम कब बंद करेगी? यूपीए सरकार द्वारा स्वामीनाथन रिपोर्ट को क्यों रोका गया और एमएसपी को लागू क्यों नहीं किया गया था. 

रिलीज की गई बुकलेट

Advertisement

राहुल ने कृषि कानूनों की कमियां बताने वाली बुकलेट भी रिलीज की. उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून देश की कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए तैयार किए गए हैं. इस देश के 4-5 नए मालिक हैं. अब तक खेती में एकाधिकार नहीं था. आज तक हिंदुस्तान के खेतों का फायदा किसानों, मजदूरों, मिडिल क्लास और गरीबों को जाता था.

देखें: आजतक LIVE TV

राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार और उनका अहंकार समझता है कि किसानों को थकाया जा सकता है, उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन किसानों को ना तो थकाया जा सकता है, ना उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »