'कौन किसे ब्लैकमेल कर रहा है...', हरदीप पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर पवन खेड़ा ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है, जिस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुरी को दोबारा उम्मीदवार बनाने में हुई देरी और अचानक लिए गए फैसले पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement
पवन खेड़ा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. (Photo: PTI) पवन खेड़ा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:28 AM IST

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुरी को दोबारा उम्मीदवार बनाने में हुई देरी और अचानक लिए गए फैसले को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

पवन खेड़ा ने कहा, 'जब हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल समाप्त हुआ था, तब उन्हें दोबारा नामित क्यों नहीं किया गया? इतना लंबा अंतराल क्यों रखा गया? आखिर कौन किसे ब्लैकमेल कर रहा है कि अचानक हरदीप पुरी को जल्दबाजी में वहां भेजने का फैसला कर लिया गया?'

Advertisement

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरी सरकार अमेरिका और इजरायल की कठपुतली की तरह काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी एजेंटों के हाथों में खेल रही है, जो तस्वीरों के जरिए उन्हें डराते-धमकाते हैं. पवन खेड़ा ने आगे कहा, 'कांग्रेस आरोप लगा रही है और वे इसे बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन अगर इससे भी बड़ा खुलासा सामने आया और उसमें बड़े नाम शामिल हुए, तो वे उसे कैसे बर्दाश्त करेंगे?'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »