कर्नाटक: डिप्टी CM शिवकुमार ने 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली का किया ऐलान

डीके शिवकुमार ने बुधवार को 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली आयोजित करने की घोषणा की है. ये रैली 27 दिसंबर को होगी. रैली का ऐलान करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वे (भाजपा) आजादी का इतिहास नहीं जानते. वे महात्मा गांधी या डॉ. बीआर अंबेडकर के महत्व को नहीं जानते. 27 दिसंबर को होने वाली रैली 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' होगी.

Advertisement
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो/PTI) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो/PTI)

aajtak.in

  • बेलगावी,
  • 25 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली की घोषणा की है. ये रैली 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भारत की आजादी के इतिहास और महात्मा गांधी और डॉ. बीआर अंबेडकर जैसी प्रतिष्ठित शख्सियतों के महत्व की समझ नहीं है.

शिवकुमार ने 26 दिसंबर को बेलगावी सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कहा कि वे (भाजपा) आजादी का इतिहास नहीं जानते. वे महात्मा गांधी या डॉ. बीआर अंबेडकर के महत्व को नहीं जानते. शिवकुमार ने देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को देते हुए कहा, 'जब भी कांग्रेस सत्ता में रही है, समाज के सभी वर्गों को लाभ हुआ है.'

Advertisement

'कांग्रेस का इतिहास...'

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस का इतिहास देश का इतिहास है. जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है, समाज के सभी वर्गों को लाभ हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने इस देश को एकजुट रखा है जो प्रस्ताव पारित होने जा रहा है. उस पर हमारे सभी राष्ट्रीय नेताओं द्वारा चर्चा की जाएगी.'

कांग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस ने उनके विवादास्पद बयान पर शाह के इस्तीफे की मांग की है और इसके जवाब में पार्टी ने अंबेडकर के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए कई कदम उठाने का आह्वान किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कथित तौर पर राज्यसभा में कहा था, 'अगर उन्होंने (विपक्ष) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाता.'

Advertisement

संसद परिसर में हुई थी झड़प

शाह की टिप्पणी के बाद संसद में पिछले हफ्ते संसद के बाहर सत्ता और विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किए, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई. जिसमें भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे.

बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा सांसद बाबासाहेब अंबेडकर का 'अपमान' करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. इसके इतर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया और अंबेडकर पर उनकी टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी. दोनों पार्टियों ने आरोप लगाया है कि उनके सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की गई. इसके अलावा घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »