'ये शर्मनाक है...अब इनकी हिंसा संसद तक पहुंची', संसद परिसर में धक्का-मुक्की कांड पर बोलीं कंगना रनौत

गुरुवार सुबह संसद परिसर में धक्का-मुक्की कांड को लेकर बीजेपी सांसद कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये घटना शर्मनाक है. हमारे सांसद को चोट लगी है, खून भी निकला है. उन्होंने (कांग्रेस) डॉ. बीआर अंबेडकर या संविधान के बारे में जो झूठ फैलाया है, उसका हर बार पर्दाफाश हो चुका है.

Advertisement
बीजेपी नेता कंगना. (PTI Photo/Ravi Choudhary)( बीजेपी नेता कंगना. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की कांड पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना का शर्मनाक बताया है और कहा कि हमारे सांसदों को चोट भी लगी है.

दरअसल, गुरुवार को संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए. बीजेपी सांसद ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगा है. इसी पर अब कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

उनके हर झूठ का हुआ पर्दाफाश: कंगना

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये घटना शर्मनाक है. हमारे सांसद को चोट लगी है, खून भी निकला है. उन्होंने (कांग्रेस) डॉ. बीआर अंबेडकर या संविधान के बारे में उन्होंने (कांग्रेस) जो झूठ फैलाया है. उसका हर बार पर्दाफाश हो चुका है, उनकी हिंसा अब संसद तक पहुंच चुकी है. अब इनकी हिंसा और क्रूरता संसद भवन तक पहुंच चुकी है. आज उन्होंने हमारे सांसद को धक्का दिया है.

मैं राहुल को जानता हूं

कंगना का अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी धक्का-मुक्की कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं राहुल को जानता हूं, वह संसद सदस्य तो क्या किसी को भी धक्का नहीं देंगे. किसी के प्रति असभ्य या बुरा व्यवहार करना उसके स्वभाव में ही नहीं है.

Advertisement

 

इस मामले पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसद भवन में आज जो हास्यास्पद नाटक हुआ, वह भाजपा के 'अंबेडकर विरोधी अमित शाह को बचाओ मिशन ' का एक शानदार प्रदर्शन था! पिछले 15 दिनों से विपक्ष, नेता प्रतिपक्ष और इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में, संसद भवन में विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं.

क्या बोले बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने घटना को लेकर कहा है, "मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वह सांसद मेरे ऊपर गिर पड़ा. इससे मैं नीचे गिर पड़ा."

अस्पताल ले जाए जाते वक्त प्रताप सारंगी ने सीधे-सीधे राहुल गांधी पर सांसदों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने धक्का दिया." वहीं, मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने स्पीकर से की शिकायत

वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्पीकर को पत्र लिखकर राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की शिकायत की गई है. राहुल गांधी ने घटना को लेकर कहा है कि सब कैमरे में कैद है. सदन में जाने की कोशिश कर रहा था. बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया. खड़गे जी को भी धक्का दिया. हमें धक्का-मुक्की से कुछ नहीं होता है. बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »