बिहार की जीत पर पीएम मोदी बोले- नीतीश के नेतृत्व में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे

पीएम ने कहा कि बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है. बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है. ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है. हम नीतीश के नेतृत्व में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-बीजेपी ट्विटर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-बीजेपी ट्विटर)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST
  • बिहार की जीत का दिल्ली में मना जश्न
  • कार्यकर्ताओं को पीएम ने किया संबोधित
  • कहा- बिहार में सच और विश्वास जीता है

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली जीत पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है. बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है. ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है. हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. 

Advertisement

पीएम ने कहा कि आज देश भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है, उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि हमने विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है. हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए.

पीएम ने कहा कि देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है. जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है. 

बंगाल-केरल पर निशाना

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए बंगाल-केरल में हो रही हिंसा पर राज्य सरकारों को नसीहत दी. पीएम ने कहा कि कि मौत के खेल से मत नहीं मिलेंगे. पीएम ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में उनको लगता है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार कर वे अपने मनसूबे पूरे कर लेंगे. मैं उन सभी को आग्रह पूर्वक समझाने का प्रयास भी करता हूं. मुझे चेतावनी देने की जरूरत नहीं है, वो काम जनता-जनार्दन करेगी. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

पीएम ने कहा कि चुनाव आते हैं, जाते हैं. जय-पराजय का खेल होता रहा है. कभी ये बैठैगा, कभी वो बैठेगा, लेकिन ये मौत का खेल लोकतंत्र में कभी नहीं चल सकता है. हम लोकतंत्र को समर्पित हैं. देश ने हम पर जो भरोसा रखा है, उस भरोसे को पूर्ण करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »