बंगालः BJP नेता रुद्रनील का ममता पर निशाना, कहा- पेंशन देने का पैसा नहीं, साल में 2 बार हो रहे फिल्म समारोह

बीजेपी नेता और बंगाली फिल्मस्टार रुद्रनील घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों को डीए और पेंशन देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन एक साल में दो बार फिल्म समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. साथ ही कहा कि अगर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान यहां की हकीकत जानते तो वह यहां कभी नहीं आते.

Advertisement
रुद्रनील घोष (फाइल फोटो) रुद्रनील घोष (फाइल फोटो)

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 16 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

लोकप्रिय बंगाली फिल्मस्टार और बीजेपी नेता रुद्रनील घोष ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. रुद्रनील ने एक साल में 2 बार फिल्म समारोह आयोजित करने पर ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की है.

बीजेपी नेता रुद्रनील ने कहा कि ममता सरकार के पास DA और पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है, ऐसे में आप एक साल में दो बार फिल्म समारोह कैसे आयोजित कर सकते हैं? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन TMC हमेशा ऐसा करती है, वे सवाल करने वाले लोगों को आमंत्रित नहीं करेंगे.

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो लोग फिल्म कहां से देखेंगे?

रुद्रनील ने कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की स्पीच सुनी है. ये इंसानियत की बात करते हैं. साथ ही कहा कि अगर उन्हें बंगाल की जमीनी हकीकत पता होती, तो वह यहां कभी नहीं आते. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं, लेकिन उन्हें पता होता कि ममता बनर्जी पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों और यूट्यूबर को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया जाता है, तो शायद वे कभी नहीं आते.

बीजेपी नेता ने कहा कि TMC पंचायत चुनावों में अमिताभ, शाहरुख और ममता की तस्वीर का इस्तेमाल लोगों को यह बताने के लिए करेगी कि ये साफ सुथरे लोग हैं, इसलिए ऐसे अच्छे लोग ममता बनर्जी से मिलने आते हैं.

Advertisement

ये भी देखें
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »