युट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. वहीं, दिल्ली में आज होने वाले CJP के प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर को चलने वाली 170 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इन खबरों के अलावा, वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें
ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन
युट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है. गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. बता दें, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
आज 170 ट्रेनें रद्द, 9 के स्टेशन बदले... घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
दिल्ली में आज होने वाले CJP के प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर को चलने वाली 170 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों में दिल्ली-गाजियाबाद, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने 9 ट्रेनों को के संचालन में भी बदलाव किया है.
ठंडी हवाएं, बादलों का डेरा... दिल्ली-NCR में बदला मौसम, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बदलाव आया है. मौसम विभाग ने राजधानी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इसके अलावा देश के कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.
UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, जम्मू-कश्मीर पर कहा- हमारा था, है और रहेगा
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर पर दावों को पूरी तरह खारिज किया है. सांसद महिमाकुमारी ने पाकिस्तान पर UN मंच का दुरुपयोग कर झूठे दावे फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने पाकिस्तानी सेना और उसके गुटों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या, मानवाधिकार उल्लंघनों और आतंकवाद को बढ़ावा देने की निंदा की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं. उन्होंने शुक्रवार को इस फैसले की आलोचना की. ट्रंप ने इसे शर्मनाक और अपमानजनक बताया. उन्होंने कहा कि इस फैसले से नॉर्वे की छवि पर ऐसा दाग लगा है, जिसे मिटाना मुश्किल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह नॉर्वे के इस फैसले को नहीं भूलेंगे.
पनामा में पहले 7.7 तीव्रता का भूकंप, फिर 6.6 का झटका... इमारतें गिरीं, डर के मारे घरों से भागे लोग
मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप आए. पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई, इसके बाद 6.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसके बाद कई इमारतें गिर गई. एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया. पहले भूकंप के बाद पनामा में लगातार आफ्टरशॉक महसूस हुए. इनमें 5.8 तीव्रता तक के झटके भी शामिल थे.
रांची T20 में छक्कों की बरसात, 501 रन बने और टूटे कई रिकॉर्ड... वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को चौंकाया
वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की जीत में कप्तान शाई होप के नाबाद 102 रनों की अहम भूमिका रही.
जुबीन गर्ग की मौत के मामले में को-सिंगर अमृतप्रभा महंत को मिली जमानत, कोर्ट में भरा 50 हजार का बॉन्ड
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सह-गायिका अमृतप्रभा महंत को जमानत दे दी है. इस मामले में मुख्य केस के तहत गिरफ्तार आरोपियों में जमानत पाने वाली वह पहली आरोपी हैं. उन्हें 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर राहत मिली है. अमृतप्रभा महंत को असम पुलिस की SIT ने 2 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था.
ड्रोन हमले की चपेट में आया तेल टैंकर, जहाज पर सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित
9 अक्टूबर को शारजाह एंकरेज पर पनामा झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला हुआ. जहाज पर 22 भारतीय नागरिक क्रू सदस्य सवार थे. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की कि सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. भारत स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नाविकों की सुरक्षा के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है.
दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए DPCC सरकारी और निजी परियोजनाओं का निरीक्षण कर रही है. इस दौरान DJB, NHAI, DMRC, सेंट्रल विस्टा और NBCC की कुछ परियोजनाओं में धूल रोकने के नियमों का पालन नहीं मिला. इसके बाद संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.
aajtak.in