राजस्थान में गुर्जर आंदोलन को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को किया डायवर्ट

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन चल रहा है. आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समुदाय के लोग रेलवे ट्रैक पर ही जमा हो गए हैं. इसी वजह से पश्चिम रेलवे को ऐहतियातन कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. पश्चिम रेलवे ने ऐसी सभी ट्रेनों की जानकारी दी है जिनके रूट में गुर्जर आंदोलन की वजह से परिवर्तन किया गया है.

Advertisement
कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन (फाइल फोटो: PTI) कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन (फाइल फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:21 AM IST
  • राजस्थान में चल रहा है गुर्जर आंदोलन
  • रेल पटरियों पर बैठे हैं समुदाय के लोग
  • इसके कारण कई ट्रेनें हो गई हैं डायवर्ट

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन चल रहा है. आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समुदाय के लोग रेलवे ट्रैक पर ही जमा हो गए हैं. इसी वजह से पश्चिम रेलवे को ऐहतियातन कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. पश्चिम रेलवे ने ऐसी सभी ट्रेनों की जानकारी दी है जिनके रूट में गुर्जर आंदोलन की वजह से परिवर्तन किया गया है.

ट्रेनों के बारे में पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन के बयाना-गंगापुरसिटी के बीच स्टेशनों पर डुमरिया और फतेहसिंहपुरा के बीच में गुर्जर आंदोलनकारियों द्वारा रेल ट्रैक अवरुद्ध करने के कारण दो ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (02954) का डायवर्जन किया गया है. पहले यह ट्रेन मथुरा-सवाई माधोपुर-कोटा होकर जाती थी अब यह परिवर्तित मार्ग आगरा-झांसी-बीना-श्री हिरदाराम नगर नागदा होकर चलेगी.

इसके अलावा नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (02952) का भी डायवर्जन किया गया है. पहले यह ट्रेन नई दिल्ली-कोटा-रतलाम होकर जाती थी अब यह परिवर्तित मार्ग आगरा-झांसी-बीना-श्री हिरदाराम नगर नागदा होकर चलेगी.

इन 7 ट्रेनों को भी किया गया है डायवर्ट

गुर्जर आंदोलन की वजह से हिंडौन सिटी और बयाना के बीच 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि गुर्जर आंदोलन के कारण हिंडौन सिटी-बयाना रेलखंड पर रेल यातायात अवरुद्ध है, इसलिए सात गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है.

देखें: आजतक LIVE TV

- गाड़ी संख्या 02060 (ह. निजामुद्दीन-कोटा, प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर. 
- गाड़ी संख्या 09039 (बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 31.10.20) वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-बांदीकुई -भरतपुर-आगरा फोर्ट.
- गाड़ी संख्या 02401 (कोटा-देहरादून प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-दिल्ली.
- गाड़ी संख्या 02415 (इंदौर-ह. निजामुद्दीन प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-दिल्ली.
- गाड़ी संख्या 02416 (ह. निजामुद्दीन-इंदौर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया दिल्ली-जयपुर-सवाई माधोपुर.
- गाड़ी संख्या 02963 (ह. निजामुद्दीन-उदयपुर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया दिल्ली-जयपुर-अजमेर-चंदेरिया.
- गाड़ी संख्या 02963 (ह. निजामुद्दीन-उदयपुर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तारीख 01.11.20) वाया चंदेरिया-अजमेर-जयपुर-दिल्ली.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement