कोलकाता में भाजपा के ही दो गुटों के बीच दावत के आयोजन को लेकर झड़प को गई. रविवार सुबह शहर के दक्षिण पूर्वी इलाके आनंदपुर में पार्टी के दो गुट दावत को लेकर आमने-सामने आ गए. इस दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल भी हो गया.
पुलिस के अनुसार आनंदपुर खेल मैदान में यह झड़प हुई. स्थानीय बीजेपी नेता अरुण बिस्वाल ने आरोप लगाया है कि दावत के लिए पार्टी नेतृत्व से कोई अनुमति नहीं ली गई. साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दावत के लिए स्थानीय मछली और मटन व्यापारियों से जबरन पैसे भी वसूल किए गए. बिस्वाल का कहना है कि इस दावत के पीछे वे लोग हैं जो 4 मई के बाद पार्टी में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: कोलकाता होटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा! AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग... जलने से नहीं, दम घुटने से 9 की मौत
वहीं, दूसरे गुट का दावा है कि उनकी दावत के दौरान हमला किया गया और इसकी अगुवाई अरुण बिस्वाल ने की. झड़प के बाद दोनों ही गुट पुलिस थाने पहुंच गए. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आनंदपुर खेल के मैदान में हुई इस झड़प के बाद दोनों ही ग्रुप पुलिस स्टेशन पहुंच गए. और वहां पहुंचकर दोनों ने प्रदर्शन किया. पुलिस के मुताबिक, घायल बीजेपी कार्यकर्ता के सिर में चोट आई है.
aajtak.in