Weather Today: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में बारिश ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज (शनिवार) भी बारिश हो सकती है.

Advertisement
Weather Update Today Weather Update Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST
  • उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ने लगा तापमान
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों से ठंड भले ही चली गई हो, लेकिन अब मौसम में बदलाव आ रहा है. कभी दिन में धूप खिल रही है तो कभी बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. कई राज्यों में आज (शनिवार) मौसम विभाग ने (IMD) बारिश होने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आज भी बारिश होगी, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश बरसात की संभावना जताई गई है.

Advertisement

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज भी बारिश होगी. मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक तेज धूप खिली रहेगी. राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात की जाए तो यहां आज भी बारिश होगी. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. देहरादून में आज भी बारिश की संभावना है. 

अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

Weather Update Today

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 14.0 24.0
श्रीनगर 1.0 10.0
अहमदाबाद 16.0 35.0
भोपाल 16.0 31.0
चंडीगढ़ 11.0 25.0
देहरादून 9.0 22.0
जयपुर 14.0 30.0
शिमला  6.0 16.0
मुंबई  21.0 33.0
लखनऊ 16.0 30.0
गाजियाबाद 14.0 24.0
जम्मू 10.0 20.0
लेह -7.0 1.0
पटना 16.0 28.0

जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी बारिश हो सकती है. राजस्थान के जयपुर में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 14 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

Delhi Weather Update

वहीं, लेह में आज भी ठंड बरकरार रहेगी. यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इसके अलावा, लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. लखनऊ में आज तेज धूप निकलेगी. 

 

उधर, बिहार की बात करें तो यहां भी मौसम साफ रहेगा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इसके अलावा, श्रीनगर में आज बारिश हो सकती है. आज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री तो अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

देश के इन हिस्सों में आज होगी बारिश
रोजाना की तरह आज भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है. आज पश्चिमी हिमालय में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, असम, मेघालय में भी बारिश के आसार हैं. skymetweather के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, केरल आदि में आज हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, बीते दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई. वहीं, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश व बर्फबारी हुई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »