डॉक्टर ही सुपर स्टोर में मास्क न पहनने पर अड़ा, दुकानदार से बहस का वीडियो वायरल

एक सुपर स्टोर में डॉ श्रीनिवास का स्टोर मालिक से बहस करते हुए वीडियो वायरल हो गया. स्टोर मालिक के टोकने पर भी डॉ श्रीनिवास ने मास्क नहीं पहना. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स डॉ श्रीनिवास की आलोचना कर रहे हैं. 

Advertisement
सीसीटीवी फुटेज से लिया गया स्क्रीनशॉट सीसीटीवी फुटेज से लिया गया स्क्रीनशॉट

नोलान पिंटो

  • मंगलुरु,
  • 20 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST
  • कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया केस
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लोकल ब्रांच ने की निंदा 

कोरोना से बचाव के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह देते हैं, खास तौर पर सार्वजनिक जगहों पर. लेकिन अगर कोई डॉक्टर ही किसी सुपर स्टोर में मास्क न पहनने पर अड़ जाए तो क्या कहा जाएगा. कर्नाटक के मंगलुरु में ऐसा ही हुआ है. पब्ल्कि हेल्थ पर एक्सपर्ट और फिजिशियन डॉ श्रीनिवास काक्किलया के खिलाफ कर्नाटक एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, एक सुपर स्टोर में डॉ श्रीनिवास का स्टोर मालिक से बहस करते हुए वीडियो वायरल हो गया. स्टोर मालिक के टोकने पर भी डॉ श्रीनिवास ने मास्क नहीं पहना. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स डॉ श्रीनिवास की आलोचना कर रहे हैं. 

Advertisement

मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने डॉ श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है. मंगलवार को कादरी इलाके के जिम्मी सुपर स्टोर में यह घटना हुई थी. डॉ श्रीनिवास सुपर स्टोर में बिना मास्क पहने खऱीदारी के लिए पहुंचे. जब वो कैश काउंटर पर पहुंचे तो स्टोर के पार्टनर रयान रोसेरियो ने उनसे मास्क लगाने के लिए कहा. लेकिन डॉ श्रीनिवास ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों में बहस होने लगी. उस वक्त वहां अन्य ग्राहक भी मौजूद थे. 

बेंगलुरु: अस्पतालों में बेड का संघर्ष जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने 'अपनों' के लिए आरक्षित किए 15% बेड

सरकार के नियमों का हवाला देते हुए रयान ने डॉ श्रीनिवास से कहा कि अगर उनके पास मास्क नही है तो वो उन्हें स्टोर की ओर से उपलब्ध कराया जा सकता है. लेकिन डॉ श्रीनिवास ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुए. ये सारा घटनाक्रम सुपर स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्टर के बर्ताव की आलोचना की 

 

Advertisement

मंगलुरु पुलिस कमिश्नर शशि कुमार के मुताबिक डॉक्टर के खिलाफ मंगलुरु ईस्ट (कादरी) पुलिस स्टेशन में बुधवार को स्टोर मालिक रयान ने शिकायत दर्ज कराई. डॉ श्रीनिवास के खिलाफ कर्नाटक एपिडेमिक एक्ट की धारा 4 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. 

इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मंगलुरु ब्रांच ने भी डॉ श्रीनिवास के ‘गैर जिम्मेदार बयान’  और ‘गुमराह करने वाले बर्ताव’ की निंदा की है. एक बयान में कहा गया कि आईएमए पूरी तरह सरकार के दिशानिर्देशों के साथ है और लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने के पक्ष में है. 

 

रयान के मुताबिक डॉक्टर के मास्क न पहनने से सुपर स्टोर के स्टाफ और ग्राहकों को खतरा था. रयान का यह भी कहना है कि बहस के दौरान डॉ श्रीनिवास ने ये भी कहा कि वे अपने मरीजों का इलाज बिना मास्क पहने करते हैं. रयान ने दावा किया कि डॉ श्रीनिवास ने मास्क के नियम को ‘मूर्खतापूर्ण’ भी करार दिया. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »