गोहत्या पर हाई कोर्ट ने लगाया बैन तो आदेश के खिलाफ सुप्रीम अदालत पहुंची विजय सरकार

तमिलनाडु की विजय सरकार की दलील है कि गायों और बछड़ों को काटने पर पूरी तरह से बैन का हाई कोर्ट का निर्देश सही नहीं हैं. इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

Advertisement
विजय सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती. (Photo: PTI) विजय सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती. (Photo: PTI)

संजय शर्मा

  • चेन्नई,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

तमिलनाडु की विजय सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें राज्य में गायों और बछड़ों को काटने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.

राज्य सरकार का कहना है कि हाई कोर्ट का आदेश तमिलनाडु एनिमल प्रिजर्वेशन एक्ट, 1958 के खिलाफ है. यह एक्ट अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट के आधार पर 10 साल से ज्यादा उम्र की उन गायों को काटने की इजाजत देता है जो ब्रीडिंग के लिए फिट नहीं हैं.

Advertisement

राज्य सरकार के मुताबिक इस कानून के अलावा, दूसरे लागू कानून जैसे कि प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट, 1960, प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (स्लॉटर हाउस) रूल्स, 2001, तमिलनाडु अर्बन लोकल बॉडीज एक्ट, 1998 और तमिलनाडु अर्बन लोकल बॉडीज रूल्स, 2023 उन शर्तों को रेगुलेट करते हैं जिनमें जानवरों को काटा जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से रोक नहीं लगाते हैं.

राज्य के अनुसार, पूरी तरह से रोक लगाने का हाईकोर्ट का निर्देश सही नहीं हैं. याचिका में कहा गया है कि 27 मई को बकरीद से एक दिन पहले हिंदू मक्कल काची के जनरल सेक्रेटरी के.सूर्य प्रशांत की तरफ से दाखिल एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया था.

याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि स्लॉटर सिर्फ तय जगहों पर ही हो, लेकिन हाई कोर्ट ने मांग से आगे बढकर कहीं भी गायों और बछड़ों के स्लॉटर पर बैन लगाने का बड़ा ऑर्डर पास कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »