BMW ने स्कूटर चालक को 50 मीटर तक घसीटा, मौत, सामने आया खौफनाक Video

तमिलनाडु के कांचीपुरम में हादसे का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें BMW कार स्कूटर को घसीटती नजर आ रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले शख्स का नाम बालामुरुगन (44) था.

Advertisement
तमिलनाडु के कांचीपुरम में हादसे का सीसीटीवी फुटेज. तमिलनाडु के कांचीपुरम में हादसे का सीसीटीवी फुटेज.

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 04 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक खौफनाक हादसे की घटना सामने आई है. इस दुर्घटना में एक BMW कार ने स्कूटर सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मारी और 50 मीटर तक गाड़ी को घसीटकर ले गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई.

हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें BMW कार स्कूटर को घसीटती हुई नजर आ रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले शख्स का नाम बालामुरुगन (44) था.

Advertisement

हादसे के वक्त गाड़ी पर सवार थे दो लोग

हादसे के वक्त बालामुरुगन के साथ उनके दोस्त रमेश भी दोपहिया वाहन पर सवार थे. हादसा कांचीपुरम के अयंगर कलाम क्षेत्र में हुआ. दो पहिया वाहन को सामने से आ रही SUV (BMW) ने सामने से टक्कर मारी.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है Video

हादसे का एक वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें एसयूवी रुकने से पहले दोपहिया वाहन को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए नजर आ रही है. इस Video को इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे का बाद गंभीर रूप से घायल बालामुरुगन और रमेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहां बालामुरुगन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं रमेश का अभी भी इलाज चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »