फडणवीस के गढ़ नागपुर में गरजेंगे उद्धव ठाकरे, 'राम रक्षा' आंदोलन का किया ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नागपुर में 'राम रक्षा' आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है.

Advertisement
उद्धव ठाकरे ने नागपुर में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है उद्धव ठाकरे ने नागपुर में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है

ऋत्विक भालेकर

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने अगले सप्ताह नागपुर में (जहां संघ का मुख्यालय है) 'राम रक्षा' आंदोलन करने की घोषणा की. इसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
के राजनीतिक गढ़ में सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है.

उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई स्थित अपने आवास 'मातोश्री' में पार्टी के विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की चिंगारी कभी मातोश्री से उठी थी और अब राम मंदिर के नाम पर हुए कथित धन घोटाले के खिलाफ जनआक्रोश की शुरुआत भी यहीं से होगी.

Advertisement

उन्होंने पार्टी विधायकों को निर्देश दिया कि वे पूरे महाराष्ट्र में इस मुद्दे को लेकर सक्रिय रूप से प्रदर्शन करें और जनता के बीच जाएं. ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं, इसलिए शिवसेना (यूबीटी) को भी मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए.

बैठक में ठाकरे ने एसआईआर की प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने पार्टी नेताओं से इस मुद्दे पर नजर बनाए रखने और भविष्य की चुनावी तैयारियां तेज करने को कहा. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके बावजूद संगठन को चुनावी नजरिये से तैयार रहना होगा.

संगठन को मजबूत बनाने के लिए उद्धव ठाकरे ने जिला स्तर पर पार्टी ढांचे में बड़े बदलाव का संकेत दिया. उन्होंने स्थानीय नेताओं को नई जिम्मेदारियां देने और संगठन को जमीनी स्तर पर फिर से सक्रिय करने की योजना का ऐलान किया.

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि पार्टी छोड़ चुके बागी नेताओं और उनके समर्थकों के कारण खाली हुए सभी संगठनात्मक पदों को जल्द से जल्द भरा जाए. उनका कहना था कि मजबूत संगठन ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेगा.

उद्धव ठाकरे का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. ऐसे में नागपुर में प्रस्तावित 'राम रक्षा' आंदोलन को राज्य की राजनीति में एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »