ट्विटर का सरकार को जवाब- 500 अकाउंट्स किए बंद, विवादित हैशटैग पर भी चलाई कैंची

विवादित अकाउंट्स और हैशटेग को लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर से कुछ सवाल पूछे थे, जिनके जवाब अब दिए गए हैं. ट्विटर के द्वारा बताया गया है कि उनकी ओर से आपत्तिजनक हैशटेग को हटाया गया और उससे संबंधित कंटेंट को भी खत्म किया गया.

Advertisement
ट्विटर की ओर से सरकार को दिया गया जवाब (सांकेतिक तस्वीर) ट्विटर की ओर से सरकार को दिया गया जवाब (सांकेतिक तस्वीर)

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST
  • ट्विटर का भारत सरकार का जवाब
  • विवादित अकाउंट्स पर एक्शन लिया: Twitter

भारत सरकार और ट्विटर इंडिया के बीच कई मुद्दों को लेकर बीते दिनों से ठनी हुई है. विवादित अकाउंट्स और हैशटेग को लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर से कुछ सवाल पूछे थे, जिनके जवाब अब दिए गए हैं. ट्विटर के द्वारा बताया गया है कि उनकी ओर से आपत्तिजनक हैशटेग को हटाया गया और उससे संबंधित कंटेंट को भी खत्म किया गया.

ट्विटर की ओर से जवाब दिया गया है कि उन्हें भारत सरकार ने कुछ अकाउंट्स को डिलीट करने को कहा था, जिन्हें हटाया गया था. लेकिन बाद में जांच के बाद जब पाया गया कि उनका कंटेंट भारतीय कानूनों के मुताबिक ही है, तो उन्हें वापस रिस्टोर कर दिया गया.

अपने जवाब में ट्विटर ने कहा है कि हमारी ओर से करीब 500 से अधिक अकाउंट्स पर एक्शन लिया गया है, जिसकी जानकारी सरकार को भी दे दी गई. ट्विटर ने कहा है कि हम आगे भी सरकार के साथ अपनी वार्ता को जारी रखेंगे.

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा को लेकर भी ट्विटर ने अपना बयान जारी किया है. बयान में कहा गया कि 26 जनवरी के बाद से ही ट्विटर की ओर से काफी ऐसी सामग्री को हटाया गया है, जो नियमों का उल्लंघन करती है और माहौल को बिगाड़ने का काम करती है. इस दौरान भी 500 ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया, कुछ हैशटेग पर रोक लगाई गई. 

Advertisement

हालांकि, ट्विटर ने अपने जवाब में ये भी लिखा है कि उनकी ओर से किसी मीडिया हाउस, पत्रकार, एक्टिविस्ट या नेता का अकाउंट बंद नहीं किया गया है. उन्हें लगता है कि भारतीय कानून के तहत उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है.

Twitter का जवाब...


गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले भारत सरकार ने ट्विटर से कुछ अकाउंट्स हटाने को कहा था, जिनका संबंध किसान आंदोलन से था, साथ ही खालिस्तानी समर्थक हैशटेग भी चलाने का आरोप था. इन अकाउंट्स को ट्विटर ने हटा दिया था, हालांकि कुछ वक्त बाद ही इन्हें दोबारा चालू कर दिया गया. जिसपर भारत सरकार की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई थी.

इसके बाद भी सरकार ने ट्विटर से कुल 1178 ट्विटर अकाउंट्स हटाने को कहा, जिनका संबंध पाकिस्तान से भी है और वो भारत में जारी किसान आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

ट्विटर की ओर से अब केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने का वक्त मांगा जा रहा है. ट्विटर की कोशिश है कि आपत्तिजनक हैशटेग को लेकर कोई कानूनी कदम उठा सके, ताकि इनका उपयोग कम हो सके.

आईटी मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि सेक्रेटरी आईटी, ट्विटर के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. ट्विटर ने अपना जो बयान दिया है, उसपर सरकार जल्द ही जवाब देगी. दूसरी ओर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर एक्शन की मांग की है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »