फ्लोर टेस्ट में हिस्सा ले पाएंगे TVK विधायक सेतुपति? हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC में आज सुनवाई

तमिलनाडु की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है. एक तरफ विधानसभा में बहुमत परीक्षण होना है, तो दूसरी ओर TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति की किस्मत का फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा.

Advertisement
हाई कोर्ट के फैसले के बाद सेतुपति सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. (File Photo: ITG) हाई कोर्ट के फैसले के बाद सेतुपति सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

मद्रास हाई कोर्ट से झटका खाने के बाद तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) के विधायक श्रीनिवास सेतुपति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी बुधवार को ही सुनवाई करेगा. यह सुनवाई इसलिए अहम है क्योंकि आज ही विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. मद्रास हाईकोर्ट के आदेश की वजह से फिलहाल सेतुपति सदन में वोट देने के अधिकार से वंचित हैं.

Advertisement

सेतुपति ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के इसी फैसले को चुनौती दी है और तत्काल राहत की मांग की है. 2026 के विधानसभा चुनाव में सेतुपति ने DMK नेता पेरियाकुरुप्पन को महज एक वोट के अंतर से हराया था.

इस करीबी जीत के बाद पेरियाकुरुप्पन ने चुनाव याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सेतुपति के सदन में वोट करने पर रोक लगा दी थी.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा था? 

मद्रास हाई कोर्ट ने अपने आदेश में साफ तौर से कहा कि सेतुपति के सदन में वोट देने पर रोक सिर्फ मामले की पूरी सुनवाई होने तक के लिए है. कोर्ट ने यह भी कहा कि यह आदेश सेतुपति की जीत को रद्द करने के लिए नहीं है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है. हाईकोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पोस्टल बैलेट सहित वोटिंग के सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं. इस मामले की मुख्य याचिका पर अब मद्रास हाई कोर्ट में 20 मई को सुनवाई होनी है. हालांकि, बहुमत परीक्षण को देखते हुए सेतुपति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख निर्णायक साबित होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधन पंडित? तमिलनाडु के CM विजय के भरोसेमंद ज्योतिषी की दिलचस्प दास्तान

एक वोट की जीत और सियासी विवाद

यह पूरा विवाद 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से शुरू हुआ, जहां श्रीनिवास सेतुपति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी DMK के पेरियाकुरुप्पन को सिर्फ एक वोट से पटखनी दी थी. इतनी कम मार्जिन की जीत के कारण ही यह मामला कानूनी पेचीदगियों में फंस गया. अब सरकार के पास बहुमत साबित करने की चुनौती है, ऐसे में एक-एक विधायक का वोट कीमती है. TVK विधायक के वोट पर लगी रोक से सदन का समीकरण प्रभावित हो सकता है. 

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement