कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा

यूपी के कानपुर में गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. गुरुवार को हुए इस हादसे में प्लेन सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है.

Advertisement
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू (Photo: ITG) रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू (Photo: ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर् में गुरुवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. प्लेन क्रैश की यह दुर्घटना कानपुर के गंगा बैराज के पास हुई है.

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था. गुरुवार को गंगा बैराज के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया. कानपुर के नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश होने की सूचना इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. हादसे की सूचना पाकर कानपुर के चीफ फायर अफसर भी मौके पर पहुंच गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अचानक क्रैश हुआ ये दिग्‍गज स्‍टॉक, अब खरीदने की सलाह

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही इमरजेंसी सर्विस कानपुर नगर की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. क्रैश एयरक्राफ्ट के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया. दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, अमेरिकी सेना से जुड़े 8 लोगों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों ही ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि गर्ग एविएशन का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग उड़ान पर था. इसी दौरान नत्था खेड़ा इलाके में हादसे का शिकार हो गया. हादसे के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं.

Advertisement

AAIB करेगा जांच

कानपुर में हुए ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश की Aircraft Accident Investigation Bureau यानी AAIB जांच करेगा कि हादसे की वजह क्या थी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. डीजीसीए के तीन अधिकारी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. तीन अधिकारियों की यह टीम संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय का काम करेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »