'दबाव में न झुकें और न ही भारत सरकार से माफी मांगें', PM के वीडियो हटने पर महुआ मोइत्रा ने मार्क जुकरबर्ग को दी सलाह

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने मार्क जुकरबर्ग से कहा कि सरकार के दबाव में माफी न मांगें, क्योंकि भारत सरकार अक्सर आलोचनात्मक कंटेंट हटवाती रहती है. यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के विवाद के बीच आया है.

Advertisement
महुआ मोइत्रा ने कहा कि कुछ घंटों के लिए वीडियो हटने से आसमान नहीं टूटा (Photo: ITG) महुआ मोइत्रा ने कहा कि कुछ घंटों के लिए वीडियो हटने से आसमान नहीं टूटा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने मार्क जुकरबर्ग को लेकर मेटा विवाद को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि जुकरबर्ग किसी दबाव में आकर किसी से माफी न मांगें. मोइत्रा ने कहा कि भारत सरकार आम नागरिकों को धमकाती और ब्लैकमेल करती रहती है, और अपनी आलोचना वाला कंटेंट मनमाने ढंग से हटवा देती है. उन्होंने आगे कहा कि गलती से कुछ घंटों के लिए एक वीडियो हट जाने से आसमान नहीं टूट पड़ा.

Advertisement

मोइत्रा का यह बयान उस विवाद के बीच आया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर खड़ा हुआ है. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में देश के युवाओं से बात की थी और पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. 

यह पोस्ट कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दी गई थी. मेटा ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए माफी मांगी और बाद में पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सफाई को नाकाफी माना और मेटा के बड़े अधिकारियों को तलब किया गया.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी पेनाल्टी, मेटा पर लगा 120 लाख करोड़ का जुर्माना, बच्चों को एडिक्ट बनाने का है आरोप

इसी मामले पर सोमवार को निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति की बैठक हुई, जिसमें सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा हुई. बैठक में मौजूद सांसदों ने मेटा से पूछा कि जब प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री आसानी से मौजूद रहती है, तो प्रधानमंत्री का वीडियो किसने हटाया. 

Advertisement

एक सदस्य ने कहा कि लोकतंत्र में अगर प्रधानमंत्री का वीडियो सुरक्षित नहीं है, तो जिम्मेदारी तय होनी जरूरी है. सदस्यों ने डीपफेक रोकने वाले एल्गोरिदम की क्षमता पर भी सवाल उठाए.

मेटा अधिकारियों ने समिति के सामने खेद जताया और माफी मांगने की बात कही. लेकिन एक भाजपा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ माफी मांगने का मामला नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी तय करके कानूनी कदम भी उठाए जाने चाहिए. बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, मेइटी सचिव एस कृष्णन के साथ स्नैपचैट, गूगल, एक्स, मेटा और यूट्यूब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »