तमिलनाडुः प्राइवेट स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरी, 3 स्टूडेंट की मौत, 3 घायल

घटना शैफ्टर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई. बच्चे स्कूल में थे. सुबह के वक्त स्कूल के टॉयलेट की दीवार भरभराकर गिर गई. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. दीवार बच्चों पर गिरी.

Advertisement
दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई

अक्षया नाथ

  • तिरुनलवेली,
  • 17 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST
  • स्कूल में टॉयलेट की दीवार भरभराकर गिर गई
  • पुलिस औऱ बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची

तमिलनाडु के तिरुनलवेली जिले के एक स्कूल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. दरअसल, एक प्राइवेट स्कूल की टॉयलेट की दीवार गिरने से हादसा हुआ है. शुक्रवार को सामान्य रूप से स्कूल खुला था. इस दौरान बच्चे पढ़ाई कर रहे थे.

बता दें कि घटना शैफ्टर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई. बच्चे स्कूल में थे. सुबह के वक्त स्कूल के टॉयलेट की दीवार भरभराकर गिर गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दीवार बच्चों पर गिरी. इसके नीचे बच्चे दब गए. आनन-फानन में बच्चों को दीवार के बाहर निकालने का प्रयास किया गया. हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया. 

Advertisement

तिरुनलवेली के कलेक्टर वी विष्णु ने बताया कि स्कूल में दीवार गिरने से हादसा हुआ है, इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है. जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं. घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस औऱ बचाव दल पहुंच ही है. मलबे में और भी बच्चों के दबे होने की आशंका है. बचाव कार्य लगातार जारी है.

मृतक बच्चों के परिजनों को 10 लाख रुपये देगी सरकार

स्कूल में दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की. जबकि घायल बच्चों के परिजनों को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे. बता दें कि यह स्कूल सरकारी सहायता प्राप्त है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »