'कोडंगल में कांग्रेस को कमोजर करने में जुटी हैं BRS-BJP', बोले सीएम रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि चुनावी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान बीआरएस और बीजेपी उनके गृह क्षेत्र कोडांगल को निशाना बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलर्ट रहने की अपील की है.

Advertisement
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी. (photo: ITG) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए दिन में 18 घंटे काम करने के बावजूद उनके पास वक्त की कमी रहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि BRS और BJP मतदाता सूची के चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के दौरान उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र कोडंगल को निशाना बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश रच रही हैं.

कोडंगल में SIR प्रक्रिया पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) की बैठक को संबोधित करते हुए, रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधी राज्य स्तर पर उनका मुकाबला करने में नाकाम रहने के बाद उनके जमीनी समर्थन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

'मैं दिन में 18 घंटे करता हूं काम'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं दिन में 18 घंटे काम करता हूं, फिर भी मेरे पास समय कम पड़ जाता है. जब मैं राज्य-स्तरीय जिम्मेदारियों में व्यस्त रहता हूं तो कुछ लोग कोडंगल में हम पर राजनीतिक हमला करने की साजिश रच रहे होते हैं. ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप सतर्क रहें और हमारे खिलाफ साजिश रचने वालों को हराएं.'

मुझे कमजोर करने की साजिश

रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां होने के बावजूद BRS और BJP एक ही मकसद से काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'उनके नाम भले ही अलग हों, लेकिन उनका टारगेट एक ही है. उनका मानना है कि मुझे राज्य स्तर पर कमजोर करने के लिए, उन्हें पहले कोडंगल में मेरे राजनीतिक आधार को कमजोर करना होगा.'

दोनों पार्टियों पर मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement

कार्यकर्ताओं के घर-घर जाने का निर्देश

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और BLAs से SIR की समय-सीमा से पहले मतदाता सत्यापन के प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया और कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का वोट देने का अधिकार नहीं छिनना चाहिए.

रेवंत रेड्डी ने कोडंगल में SIR प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा भी की. बैठक में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1,96,620 मतदाताओं ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 54,635 मतदाताओं ने अभी तक अपनी जानकारी जमा नहीं की है. ये संख्या निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं का लगभग 22% है.

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह SIR की समय-सीमा से पहले 30 जुलाई तक मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को 100% पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने उनसे घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की सत्यापन फ़ॉर्म भरने में मदद करने को भी कहा. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ख़ुद भी अपना SIR मतदाता सत्यापन फ़ॉर्म भरा.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीएलए को 30 जुलाई की समय सीमा से पहले 100 प्रतिशत मतदाता सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »