तेलंगानाः निलंबित BJP MLA टी. राजा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, रामनवमी की शोभायात्रा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर FIR दर्ज

हैदराबाद में निलंबित बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने रामनवमी के मौके पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने लोगों को अखंड हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प दिलाया. साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Advertisement
निलंबित बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह (फाइल फोटो) निलंबित बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह (फाइल फोटो)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 01 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

तेलंगाना से निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. दरअसल, उन्होंने 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली थी. इस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की. पुलिस के मुताबिक टी. राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान टी. राजा ने हिंदी में भाषण दिया. इसमें उन्होंने आपत्तिजनक बातें कहीं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक उनका ये भाषण पुलिस कांस्टेबल कीर्ति कुमार ने रिकॉर्ड किया है. निलंबित विधायक ने दो अलग-अलग समुदायों को भड़काने वाली बात कही है. साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी की दी है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

इससे पहले टी राजा सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में 30 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ करीब दो महीने पहले हुई मुंबई की रैली में भड़काऊ भाषण देने के लिए हेट स्पीच का केस दर्ज किया गया है. मुंबई के दादर थाने में बीजेपी से निलंबित तेलंगाना के विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह 29 जनवरी को मुंबई में आयोजित सकल हिंदू समाज की रैली में शामिल हुए थे. टी राजा सिंह पर इसी रैली में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है. मुंबई के दादर थाने की पुलिस ने तेलंगाना के विधायक और बीजेपी से निलंबित टी राजा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (1) (ए) के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

कौन हैं टी राजा सिंह

टी राजा सिंह यानी ठाकुर राजा सिंह तेलंगाना की गोशमहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. तेलगु देशम पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले टी राजा सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे. तेलंगाना में बीजेपी को तीन सीटों पर जीत मिली थी और टी राजा सिंह भी बीजेपी के तीन विधायकों में से एक थे. टी राजा सिंह को बीजेपी ने तेलंगाना में विधायक दल का चीफ व्हिप भी बनाया था. 

अपने बयानों से विवादों में रहने वाले टी राजा सिंह को पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर हुए विवाद, गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने नौ साल के लिए निलंबित कर दिया था. टी राजा सिंह को फेसबुक और इंस्टाग्राम ने साल 2020 में बैन कर दिया था. तब फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा था कि हम अपने प्लेटफॉर्म से नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने या इसमें शामिल होने वालों को बैन करते हैं.

ये भी देखें

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »