धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के विकल्प की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'नागरिकों की समस्या गंभीर विषय'

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई का फैसला लिया है. याचिका में कहा गया है कि यहां प्रदर्शनों से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और जरूरी सेवाएं बाधित होती हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से जानकारी लेने को कहा.

Advertisement
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह की मांग सुप्रीम कोर्ट में की गई है (Photo: PTI) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह की मांग सुप्रीम कोर्ट में की गई है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने का फैसला लिया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली का जंतर मंतर अब प्रदर्शनों के लिए सही जगह नहीं रह गया है. याचिका में दावा किया गया है कि यहां होने वाले धरने प्रदर्शनों से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है और जरूरी सेवाएं भी बाधित होती हैं. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है.

Advertisement

चीफ जस्टिस, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने यह याचिका सतीश चंद कौशिक की ओर से दाखिल की गई थी, उस पर सुनवाई की. कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वे इस मामले में सरकार से जरूरी जानकारी लेकर आएं. 

याचिका में मांग की गई है कि प्रदर्शनों के लिए कोई दूसरी जगह तय की जाए, क्योंकि जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों से स्थानीय निवासियों को आने जाने में दिक्कत होती है और दवाइयों जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई पर भी असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुषार मेहता बोले- बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले रिहा

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिका में इलाके में आने जाने से जुड़ी अहम बातें उठाई गई हैं. उन्होंने कहा कि जंतर मंतर अब ऐसे प्रदर्शनों के लिए ठीक जगह नहीं रह गई है, क्योंकि वहां आने जाने में दिक्कत होती है और मेडिकल जरूरतों की सप्लाई भी प्रभावित होती है. चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल से जानकारी लेने और नोटिस जारी करने को कहा और इस मामले को अलग से सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.

Advertisement

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने एक प्रस्तावित राजनीतिक मार्च का भी जिक्र किया. वकील ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक टाउन हॉल बुलाकर प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने का फैसला किया है और कहा कि 20 जुलाई जैसी घटना फिर नहीं होनी चाहिए. 

इस पर बेंच ने प्रस्तावित कार्यक्रम पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. चीफ जस्टिस ने कहा कि प्रशासन को पता है कि इसे कैसे संभालना है और अगर वे नहीं संभाल पाए तो कोर्ट के पास आ सकते हैं. इसके बाद मामले को अलग से सूचीबद्ध करने का आदेश दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »