Monsoon 2026: महाराष्ट्र को पार कर किन राज्यों की ओर बढ़ रहा मॉनसून? IMD के मैप में देखें रूट

IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के अतिरिक्त हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों तक पहुंच गया है. वहीं, 8 जून को तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून की एंट्री हो गई है. आइए जानते हैं अब किन राज्यों की ओर आगे बढ़ रहा है.

Advertisement
Southwest Monsoon 2026 Accelerates: Advances into Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh (Photo- PTI) Southwest Monsoon 2026 Accelerates: Advances into Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh (Photo- PTI)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने जोर पकड़ लिया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. साथ ही अरब सागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मॉनसून ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

मॉनसून की रफ्तार मध्य और दक्षिण भारत के किसानों और शहरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. चार महीने लंबे बारिश के मौसम की शुरुआत ठीक समय पर हो रही है, जिससे खेती-किसानी को नई जान मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

अब तक कहां-कहां पहुंचा मॉनसून?
IMD की ओर से जारी मैप के अनुसार, 8 जून 2026 को मॉनसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon) काफी आगे बढ़ चुकी है. अरब सागर में यह 18°N अक्षांश पर 60°E, 65°E और 70°E तक पहुंच गई है. इसके बाद यह हरनई, सोलापुर, कलबुरगी (गुलबर्गा), नंदयाल और चेन्नई होते हुए आगे बढ़ रही है.

बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मॉनसून 15.5°N/85°E और 22°N/90°E तक फैल चुका है. पूर्वोत्तर राज्यों में यह कैलाशहर, नॉर्थ लखीमपुर तक पहुंच गया है और 29°N/95°E तक फैला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून अपनी सामान्य गति के बराबर या कुछ जगहों पर उससे भी आगे चल रहा है.

कर्नाटक में भारी बारिश, अगले 3 दिन में इन राज्यों को कवर करेगा मॉनसून

अगले 2-3 दिन में और तेज होगी मॉनसून की रफ्तार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा और समुद्र की स्थितियां बहुत अनुकूल बनी हुई हैं. अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाकी बचे इलाकों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा. इसके साथ ही तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भी मॉनसून भी मॉनसून पहुंच जाएगा. उत्तर की ओर बढ़ते हुए यह पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के इलाकों में भी दस्तक देगा.

Advertisement

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में जल्द दस्तक देगा मॉनसून
बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ रहे मॉनसून के कारण अगले 48 से 72 घंटों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बड़े बदलाव आने वाले हैं. छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मॉनसून जल्द ही मजबूती से एक्टिव हो जाएगा.

15 जून तक नहीं होगी झमाझम बारिश, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
 

पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी इलाकों में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है. अब पूरे क्षेत्र को मॉनसून जोन में शामिल कर लिया जाएगा. इन राज्यों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और गर्मी से राहत मिलेगी. बता दें कि इस समय की बारिश फसलों के लिए बहुत जरूरी है. IMD ने आगे भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है. उत्तर भारत के लोग भी अब मॉनसून की ठंडी फुहारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »