'ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी से सदमे में हूं', कोलकाता में रेप पर बोले सौरव गांगुली

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इस घटना से वो सदमे में हैं. सौरव गांगुली ने कहा कि अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है और किसी एक घटना पर पूरी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं.

Advertisement
सौरव गांगुली (फाइल फोटो) सौरव गांगुली (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 11 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी और उसके बाद हत्या को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने इस घटना की  निंदा की है. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि एक बेटी के पिता होने के नाते वह इस घटना से बहुत सदमे में हैं.

घटना से सदमे में सौरव गांगुली

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत को सुरक्षित माना जाता है और किसी एक घटना के आधार पर पूरी व्यवस्था पर कोई निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए. गांगुली ने कहा, 'यह एक जघन्य घटना है, ऐसे अपराध के लिए कोई माफी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.'

उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घिनौनी वारदात अस्पताल के अंदर हुई. पूर्व क्रिकेटर ने मेडिकल संस्थानों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है.

बता दें कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में लोग आक्रोशित हो गए थे. महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह सेमिनार हॉल में पाया गया था. 

Advertisement

रेप से पहले आरोपी ने देखी थी पोर्न

रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी एक बाहरी व्यक्ति है जो अस्पताल परिसर में अक्सर आता-जाता था. पुलिस ने वारदात के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला है कि महिला डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले उसने पोर्न फिल्म देखी थी और शराब भी पी थी.

इस मामले को लेकर गांगुली ने यह भी कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरे सिस्टम की आलोचना करना सही नहीं होगा. पूर्व बीसीसीआई प्रमुख ने कहा कि उनका मानना ​​है कि पश्चिम बंगाल और भारत में महिलाएं आम तौर पर सुरक्षित हैं और ऐसे जघन्य अपराध दुनिया में कहीं भी हो सकते हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »