Instagram के बाद X पर सोनिया गांधी का डेब्यू, बताया कैसे हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने X पर अपना पहला पोस्ट करते हुए अपनी आगामी किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' का एक वीडियो साझा किया है.

Advertisement
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. (Photo: X/Sonia Gandhi) सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. (Photo: X/Sonia Gandhi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के बाद शनिवार को अपना X डेब्यु किया. उन्होंने X पर पहला पोस्ट करते हुए अपनी आने वाली किताब का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी मुलाकात, शुरुआती दिन और उनके प्यार भरे सफर की यादें साझा कीं.

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. इस वीडियो में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपनी यादें और अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक के सफर को साझा किया है. 

Advertisement

लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि कैम्ब्रिज में उनकी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकात कैसे हुई थी. उन्होंने उस रेस्तरां की तस्वीरें भी दिखाई जहां पहली बार वे दोनों मिले थे.  

X पर अपनी पहली पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरे प्यार का सफर हुआ. राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों भरी एक दुनिया बनाई. 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी.'

वर्सिटी में हुई थी मुलाकात 

सोनिया गांधी ने वीडियो में तस्वीरें दिखाते हुए राजीव गांधी को एक बहुत आकर्षक और सौम्य व्यक्ति बताया. उन्होंने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान इंग्लैंड में खाना बहुत खराब होता था. उन्होंने कहा कि उस समय आज की तरह इतने रेस्तरां नहीं हुआ करते थे. वे इटैलियन खाना तलाशती थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बहुत सारे पिक्चर्स हैं, प्रियंका', इंस्टाग्राम डेब्यू में सोनिया गांधी ने शेयर की अपनी किताब की झलक

सोनिया गांधी ने मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि खाने के लिए अच्छे रेस्तरां की तलाश के दौरान उन्हें वर्सिटी रेस्तरां मिला. इसी रेस्तरां में उनकी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकत हुई. 

पहली मुलाकात में ही राजीव को दिल दे बैठी थीं सोनिया

राजीव गांधी को याद करते हुए सोनिया गांधी ने वीडियो में बताया कि जब वे पहली बार उनसे मिलीं तो उन्हें तुरंत लगा कि वे उनके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहेंगी. सोनिया के मुताबिक, राजीव गंधी के मन में भी उनके लिए ऐसी ही भावनाएं थी. 

उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. इसके बाद वे दोनों धीरे-धीरे दोस्त बन गए. वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाते और घूमने-फिरने जाते थे. उन्होंने बताया कि एक बार वे दोनों वैलेंटाइन पार्टी में भी गए थे, जहां बहुत सारे छात्र मौजूद थे. 

सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी स्वभाव से बहुत सौम्य थे और उनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक था. उनकी यही सादगी और सौम्यता सोनिया को बहुत पसंद आई. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से पहली मुलाकात को वे कभी नहीं भूल पाएंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »