'26 दिन अनशन किया, आज भी ICU में हैं...', सोनम वांगचुक के आलोचकों पर बरसीं पत्नी गीतांजलि, लोगों से की ये अपील

26 दिनों की हंगर स्ट्राइक के बाद सोनम वांगचुक ICU में भर्ती हैं और उनका 11 किलो वजन कम हुआ है. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने आलोचकों से राजनीतिक आकलन से पहले वांगचुक के त्याग को समझने की अपील की.

Advertisement
सोनम वांगचुक की पत्नी ने अनशन तोड़ने पर आलोचना करने वालों पर साधा निशाना. ( File Photo- PTI ) सोनम वांगचुक की पत्नी ने अनशन तोड़ने पर आलोचना करने वालों पर साधा निशाना. ( File Photo- PTI )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

सोनम वांगचुक की 26 दिनों की हंगर स्ट्राइक खत्म होने के बाद एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वह छात्रों के साथ डटे रहे, तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग उन पर निशाना भी साध रहे हैं. अब इसको लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को अपने राजनीतिक आकलन पर कुछ समय के लिए विराम लगाना चाहिए और यह भी याद रखना चाहिए कि वांगचुक ने इस आंदोलन के लिए पर्सनल तौर पर कितनी बड़ी कीमत चुकाई है.

Advertisement

गीतांजलि आंग्मो ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि लंबे समय तक हंगर स्ट्राइक पर रहने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन 11 किलो कम हो गया है. फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. उन्होंने लिखा, 'सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले 26 दिनों तक खुद से बड़े किसी उद्देश्य के लिए भूखे रहने के मायने समझने चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा, 'वह आज ICU में हैं. उनका 11 किलो वजन कम हो गया है, जिसमें मसल्स मास भी शामिल है, क्योंकि उन्होंने आराम के बजाय त्याग को चुना. हम कम से कम एक दिन तो उनके प्रति सहानुभूति दिखा सकते हैं, इससे पहले कि हम उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक आकलन का बोझ डालें.'

लोगों से की अपील

लोगों से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करते हुए आंग्मो ने कहा कि 'निस्वार्थ सेवा में बिताए गए जीवन का आकलन करने की योग्यता हर किसी के पास नहीं होती. ऐसा करने के लिए पहले खुद उस नैतिक स्तर तक पहुंचना पड़ता है. कृपया... थोड़ा दिल दिखाइए.'

Advertisement

अनशन खत्म करने के बाद शुरू हुई आलोचना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपनी 26 दिनों की हंगर स्ट्राइक खत्म कर दी थी. जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और कुछ लोगों ने वांगचुक के फैसले पर सवाल उठाए. सवाल उठाने वालों में ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर प्रतीक सिन्हा भी शामिल थे. उन्होंने X पर लिखा कि 'अब उनके घर जाने, अच्छा खाना खाने और अपनी सेहत सुधारने का समय है, उनकी अब जरूरत नहीं है.'

हालांकि, प्रतीक सिन्हा की यह पोस्ट उनके कई फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई. कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह खराब तरीके से की गई टिप्पणी है और डेमोक्रेटिक आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »