राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में चढ़ावे की धनराशि में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका पर 13 जुलाई को सुनवाई हो सकती है.

Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में चढ़ावा धनराशि में गड़बड़ी की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर वकील अजय राय और दिनेश यादव की जनहित याचिका को लेकर कंप्यूटर जेनरेटेड लिस्ट के मुताबिक याचिका पर अगले हफ्ते सोमवार को सुनवाई हो सकती है.

Advertisement

अयोध्या में श्री राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और गबन की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर पहले भी जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी, लेकिन अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सुनवाई होगी. ऐसी कोई जल्दी नहीं है.

अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव नाम के दो वकीलों की ओर से दायर यचिका में मांग की गई है कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों की FIR दर्ज की जाए. हालांकि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और विशेष जांच दल यानी एसआईटी जांच कर अंतरिम रिपोर्ट भी दे चुकी है. याचिका के मुताबिक इस चूक, लापरवाही और गड़बड़ी की CBI की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाकर निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराई जाए.

Advertisement

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह जांच इसलिए जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि दान के धन में कोई गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं. कोर्ट रामजन्मभूमि ट्रस्ट और यूपी सरकार को निर्देश दे कि वो ट्रस्ट के धन और संपत्तियों की निगरानी के लिए मजबूत ऑडिट और जांच व्यवस्था बनाए ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें न हों.

कोर्ट यूपी सरकार और ट्रस्ट को निर्देश दे कि जांच पूरी होने तक सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं, जैसे बैंक खाते, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, CCTV फुटेज, कंप्यूटर डेटा. किसी भी रिकॉर्ड या सबूत को नष्ट करने या उसमें छेड़छाड़ करने पर रोक लगाई जाए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »