श्रद्धा वालकर मर्डर केस: जेल में MA का आखिरी एग्जाम देगा आरोपी आफताब, कोर्ट ने टाली 20 जुलाई की सुनवाई

श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की एमए परीक्षा की वजह से दिल्ली की एक अदालत ने 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई रद्द कर दी है. आरोपी की परीक्षा की तारीखें 11 जुलाई से 20 जुलाई तक तय हैं.

Advertisement
आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था. (Photo: ITG) आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने श्रद्धा वालकर मर्डर केस में 20 जुलाई को होने वाली कार्यवाही रद्द करने की अनुमति दे दी है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बताया था कि उस दिन वह तिहाड़ जेल में अपनी MA सोशियोलॉजी की आखिरी परीक्षा में शामिल होगा.

एडिशनल सेशन जज हरगुरविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा आयोजित पूनावाला की परीक्षाएं 11 जुलाई से 20 जुलाई तक सेंट्रल जेल नंबर 3, तिहाड़ के अंदर बने परीक्षा केंद्र में होनी हैं, जहां वह एक अंडरट्रायल कैदी के रूप में बंद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक से ज्यादा शादी की तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, नौकरी भी जाएगी! असम में चर्चा

8 जुलाई के आदेश में अदालत ने कहा, 'आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी अर्जी में बताया है कि उसे 20 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट्रल जेल नंबर 3, तिहाड़ में स्थित IGNOU परीक्षा केंद्र में अपनी M.A. सोशियोलॉजी की आखिरी परीक्षा देनी है. परीक्षा की तारीखें 11 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक तय हैं.'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूनावाला ने 20 जुलाई को अदालत में पेश होने से छूट के लिए अर्जी दी थी. वहीं, अर्जी स्वीकार करते हुए अदालत ने 20 जुलाई की सुनवाई रद्द कर दी और निर्देश दिया कि अभियोजन पक्ष के सबूत 21 जुलाई से दोपहर 2 बजे दर्ज किए जाएं, जबकि पहले तय की गई बाकी तारीखें जारी रहेंगी.

Advertisement

अदालत ने पहले इस मामले में 20 जुलाई से 25 जुलाई तक अभियोजन पक्ष के सबूतों को रोजना दर्ज करने का कार्यक्रम तय किया था. अगस्त में कार्यवाही की तारीखें अभी तय होनी बाकी हैं. अभियोजन पक्ष के अनुसार, आठ गवाहों से पूछताछ अभी बाकी है.

आफताब अमीन पूनावाला, जिसने दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट किराए पर लिया था जहां कथित हत्या हुई थी, उसे 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »