कपल के साथ शादी की फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए थे शशि थरूर, अब दिया जवाब

अब ये अंदाज थरूर को नाराज कर गया और उन्होंने ट्विटर पर उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. उनके मुताबिक ट्रोल्स को गैर राजनीतिक लोगों को अपनी नफरत का शिकार नहीं बनाना चाहिए. ये शर्मनाक रहता है

Advertisement
कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • फोटो में शशि थरूर एक कपल के साथ दिखे
  • ट्रोल होने पर शशि थरूर ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. उनकी तरफ से कई तरह के ट्वीट और फोटो शेयर किए जाते हैं. लेकिन कई मौकों पर उनका अंदाज ऐसा रहता है कि वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं. हाल ही में थरूर ने ट्विटर पर एक शादी की फोटो शेयर की थी. फोटो में वे उस कपल के साथ खड़े थे जिनकी शादी थी.

Advertisement

लेकिन उस फोटो के वायरल होने पर ट्रोल्स ने उन्हें अपने निशाने पर लिया और कई तरह की टिप्पणियां कर दीं. लोगों की तरफ से उस कपल पर भी फब्तियां कसी गईं. अब ये अंदाज थरूर को नाराज कर गया और उन्होंने ट्विटर पर उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. उनके मुताबिक ट्रोल्स को गैर राजनीतिक लोगों को अपनी नफरत का शिकार नहीं बनाना चाहिए. ये शर्मनाक रहता है.

ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं तो भक्तों की एक ब्रिगेड द्वारा इस तरह की ट्रोलिंग का आदी हो चुका हूं. मुझे पता है ये सब कहा से आता है. लेकिन गैर राजनीतिक लोगों को इसमें शामिल करना ठीक नहीं है. एक नए जोड़े को शादी के मौके पर अपमानित करना भी शर्मनाक है.

इसके बाद एक और ट्वीट में थरूर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि भगवान के प्रति दिखाई गई भक्ति का आदर है. लेकिन अगर ये भक्ति किसी नेता के लिए है, वो भी धर्म के नाम पर तो ये निंदनीय है. यहां भक्त से मेरा मतलब संघ परिवार और मोदित्व को मानने वाले लोग हैं.

अब थरूर के इस ट्वीट के बाद ट्रोल्स शांत जरूर पड़े लेकिन प्रतिक्रिया लगातार आती रहीं. वैसे कुछ दिन पहले थरूर उस समय भी ट्रोल्स के निशाने पर थे जब उन्होंने महिला सांसदों संग एक तस्वीर साझा की थी. उस फोटो को शेयर करते हुए वे कह गए थे कि कौन कहता है कि लोकसभा में काम करना आकर्षक नहीं है. उनके उस कैप्शन ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया था और उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई. बाद में थरूर ने माफी मांगते हुए कहा था कि ये ट्वीट मजाकिया अंदाज में किया गया था और महिला सासंदों के कहने पर ही लिखा गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »