ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पावर की कैसी ही तबीयत, डॉक्टरों ने दिया अपडेट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को सांस और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है.

Advertisement
शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है (फोटो-ITG) शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है. अस्पताल के एक डॉक्टर ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

सांस और सीने में संक्रमण का चल रहा इलाज
अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया, 'शरद पवार को बुधवार को सांस और सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है.' डॉक्टर के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी से पीड़ित हैं. इससे पहले शरद पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी.
रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. पुरवेज ग्रांट ने बताया था कि शरद पवार को प्ल्यूरिटिक पेन (Pleuritic Pain) की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़िएः PM मोदी ने फोन कर जाना शरद पवार का हाल, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं NCP नेता

Advertisement

बता दें कि एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन करके शरद पवार का हालचाल जाना था. शरद पवार के बेहद करीबी और पारिवारिक मित्र विट्ठल मनियार ने पीएम मोदी के इस फोन कॉल की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें अपनी सेहत को तरजीह देते हुए पूरा आराम करने की सलाह दी.

विट्ठल मनियार के मुताबिक, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा, 'सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे. आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और आराम करें. आपका आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »