सेशेल्स में दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए से मिले PM मोदी, 'जोनाथन' के बारे में जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स पहुंच चुके हैं. सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वहां के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Advertisement
PM मोदी ने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वृक्षारोपण समारोह में भाग लिया. (Photo: X/@narendramodi) PM मोदी ने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वृक्षारोपण समारोह में भाग लिया. (Photo: X/@narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं. यहां वे राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया. उन्होंने पृथ्वी पर सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली कछुओं की प्रजातियों को देखा. वहीं PM मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ नारियल पानी पीते हुए भी नजर आए. 

Advertisement

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में विशाल कछुओं (जायंट टॉर्टोइज) के एनक्लोजर का दौरा किया.

अल्डाब्रा जायंट टॉर्टोइज, जो सेशेल्स का मूल निवासी है, पृथ्वी पर सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक है. इनमें से कुछ ने दो शताब्दियों से अधिक का इतिहास देखा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अल्डाब्रा जायंट टॉर्टोइज का भारत और सेशेल्स के बीच विशेष मित्रता से भी संबंध है. 2014 में इनमें से दो कछुए कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को उपहार में दिए गए थे. कुछ साल बाद, सेशेल्स ने हैदराबाद चिड़ियाघर को कुछ और कछुए उपहार में दिए.

PM मोदी दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले जीवित स्थलीय जीव 'जोनाथन' से मिले. बता दें, जोनाथन अल्डाब्रा जायंट कछुआ है. उसकी उम्र करीब 194 साल बताई जाती है. यह विशाल कछुआ उप-प्रजाति का जोनाथन जेम्सटाउन स्थित नेशनल बोटैनिकल गार्डेन में रहता है.

Advertisement

वहीं PM मोदी ने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त वृक्षारोपण समारोह में भी भाग लिया.

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमने आइकॉनिक 'कोको डी मेर' का पौधा लगाया, जो सेशेल्स की खासियत है. सेशेल्स में इसे बहुत सम्मान दिया जाता है और यह यहां के कोट ऑफ आर्म्स पर भी अंकित है. यहां के लोग 'कोको डी मेर' को इसके सबसे बड़े बीजों और सबसे भारी फलों के लिए महत्व देते हैं.

PM मोदी ने एक्स पर लिखा भारत और सेशेल्स जैव विविधता की रक्षा करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ प्लैनेट छोड़ने का साझा संकल्प रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »