बिना इजाजत RCB ने रखी विक्ट्री परेड, स्टेडियम में फ्री एंट्री का भी किया ऐलान... बेंगलुरु भगदड़ पर नया खुलासा!

आरसीबी ने पुलिस की अनुमति के बिना विक्ट्री परेड के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्री एंट्री पास की घोषणा की थी. सूत्रों की मानें तो इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई.

Advertisement
 आरसीबी ने बिना पुलिस अनुमति के ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड निकालने और फ्री एंट्री पास का ऐलान किया था. (PTI Photo) आरसीबी ने बिना पुलिस अनुमति के ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड निकालने और फ्री एंट्री पास का ऐलान किया था. (PTI Photo)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

आरसीबी मैनेजमेंट ने कथित तौर पर आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले 3 जून को बेंगलुरु सिटी पुलिस से संपर्क कर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड की इजाजत मांगी थी. सूत्रों ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट ने पुलिस से अनुमति मिलने के पहले ही अपनी विक्ट्री परेड के बारे में X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी सार्वजनिक की. आरसीबी के हैंडल से किया गया यह पोस्ट वायरल हो गया और इसे कुछ घंटों में ही 10 लाख से अधिक बार देखा गया.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. बेंगलुरु पुलिस ने कथित तौर पर आरसीबी को सूचित किया था कि विक्ट्री परेड के लिए उसकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरसीबी मैनेजमेंट से इसे स्थगित करने और 4 जून को विक्ट्री परेड नहीं आयोजित करने के लिए कहा था. हालांकि, 4 जून को आरसीबी के आधिकारिक हैंडल से पुलिस से चर्चा किए बिना ही समय और स्थान के साथ विक्ट्री परेड के बारे में ट्वीट कर दिया गया.

सूत्रों के अनुसार, आरसीबी के फ्री एंट्री पास की घोषणा करने के बाद स्थिति और खराब हो गई. इसके बाद पुलिस ने टीम को कम से कम रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर यह सिफारिश भी की थी कि समारोह रविवार को आयोजित किया जाए, क्योंकि इससे यातायात में न्यूनतम व्यवधान होगा और सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने पुलिस के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया और आईपीएल विक्ट्री परेड के लिए आरसीबी के 4 जून के प्लान के साथ जाने का निर्णय किया.

Advertisement

पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3 जून की देर रात तक, कथित तौर पर 4 जून की सुबह 4 बजे तक काम किया था. थका देने वाली शिफ्ट को देखते हुए, पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा था कि अगली सुबह एक और हाई प्रेशर वाले इवेंट के लिए फिर से कर्मियों की तैनाती मुश्किल होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »