'उसने शुरू से ही झूठ बोला...', सोनम और उसके परिवार पर फिर बरसे राजा रघुवंशी के बड़े भाई

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी और उसके परिवार पर शुरू से झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परिवार को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और भाई को न्याय दिलाने के लिए वह हर जांच और अदालत में सहयोग करेंगे. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर कर ट्रायल का सामना करने की सलाह दी है.

Advertisement
सुर्खियों में था राजा मर्डर केस. (Photo: ITG) सुर्खियों में था राजा मर्डर केस. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

इंदौर के बिज़नेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या हनीमून के दौरान कर दी गई थी. मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है. हालांकि उसे मेघालय हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन मेघालय छोड़ने की अनुमति नहीं है. वहीं राजा का परिवार उसकी जमानत का विरोध कर रहा है. अब इस मामले में राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी का बयान आया है. उन्होंने दावा किया है कि सोनम शुरू से ही उनकी संदिग्ध मौत के बारे में झूठ बोल रही थीं.

Advertisement

एक एजेंसी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सोनम के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन्हें सलाह दी कि वे सरेंडर करें और अपने पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या के मामले में ट्रायल का सामना करें. राजा रघुवंशी की हत्या मई 2025 में मेघालय में उनके हनीमून के दौरान हुई थी. विपिन ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा, "सोनम... और उनके परिवार वालों ने मेरे छोटे भाई की हत्या के बारे में हमेशा झूठ बोला है."

भाई की मौत के बाद कई बार मेघायल जा चुके हैं विपिन
उन्होंने कहा कि उनके परिवार को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. भाई की मौत के बाद से विपिन कई बार मेघालय जा चुके हैं. विपिन ने कहा, "अगर मेघालय पुलिस या वहां की कोई अदालत मेरे भाई की हत्या के मामले में मुझे बुलाती है, तो मैं ज़रूर जाऊंगा. मैं अपने दिवंगत भाई के लिए न्याय चाहता हूं. इसलिए, मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा."

Advertisement

आपको बता दें कि पति की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में 9 जून, 2025 को गिरफ़्तार की गईं सोनम, ज़मानत पर रिहा होने से पहले 10 महीने से ज़्यादा समय तक शिलांग ज़िला जेल में न्यायिक हिरासत में रही. मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उसकी जमानत को लेकर याचिका दायर की है और विरोध जताया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »