जिस ट्रैक्टर को चलाकर संसद पहुंचे थे राहुल, मिल गया उसका मालिक, कंटेनर की भी मिली जानकारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को जिस ट्रैक्टर को चलाकर संसद भवन पहुंचे थे, उसके मालिक का पता चल गया है. इतना ही नहीं, जिस कंटेनर में इस ट्रैक्टर को रखकर लाया गया था, उसके मालिक की जानकारी भी पुलिस को मिल गई है. दोनों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

Advertisement
सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे थे राहुल (फोटो-PTI) सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे थे राहुल (फोटो-PTI)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST
  • ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे थे राहुल गांधी
  • हरियाणा का रहने वाला है ट्रैक्टर मालिक
  • कंटेनर के मालिक का भी चला पता
  • दोनों को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को जिस ट्रैक्टर (Tractor) को चलाकर संसद पहुंचे थे, उसके मालिक का पता चल गया है. इतना ही नहीं, जिस कंटेनर में रखकर इस ट्रैक्टर को दिल्ली लाया गया था, उसके मालिक की जानकारी भी पुलिस को मिल गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जल्द ही दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी.

Advertisement

कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में राहुल गांधी सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे थे. इस ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी. इस बात की जानकारी तो सोमवार को ही मिल गई थी कि इस ट्रैक्टर को एक कंटेनर में छिपाकर दिल्ली लाया गया था. लेकिन अब पुलिस को कंटेनर और ट्रैक्टर दोनों के ही मालिकों का भी पता चल गया है.

ये भी पढ़ें-- कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर से संसद पहुंचे राहुल गांधी, कभी बैलगाड़ी से गए थे अटल बिहारी बाजपेयी

हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर और कंटेनर दोनों के ही मालिक हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं. बिंदरौली के रहने वाले एक शख्स के नाम पर ट्रैक्टर रजिस्टर्ड है, जबकि जिस कंटेनर में ट्रैक्टर आया वो भी सोनीपत के बाडखालसा इलाके के एक शख्स के नाम पर है. दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है और अगर दोनों दोषी पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

इस ट्रैक्टर को एक कंटेनर में छिपाकर दिल्ली लाया गया था, इसलिए पुलिस की नजर भी इस पर नहीं पड़ी. इतना ही नहीं, इसके लिए एक सांसद की चिट्ठी का भी इस्तेमाल किया गया था. इस चिट्ठी में सांसद ने अपने घरेलू सामान लाने की बात कही थी, जबकि इसकी आड़ में ट्रैक्टर को लाया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »