हादसा या सुरक्षा में चूक? राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच करेगी SIT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की पीछे चल रही गाड़ियों की टक्कर हुई. पुलिस महानिदेशक ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है जो दुर्घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी लापरवाही की जांच करेगी.

Advertisement
राहुल गांधी के काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई. (Photo: ITG) राहुल गांधी के काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गई थी. इस घटना की जांच के लिए अब एक SIT का गठन किया गया है. 

सोमवार को हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने SIT का गठन किया है. जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की समग्र जांच हेतु विशेष जांच दल यानी कि SIT का गठन किया गया है. 

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक करेंगे SIT की अध्यक्षता

SIT हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी तरह की लापरवाही या चूक की जांच करेगी. पुलिस महानिरीक्षक किरण एस इस SIT की अध्यक्षता करेंगे. सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को SIT का सदस्य बनाया गया है.

मामले में जारी प्रेस नोट के मुताबिक, SIT दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की व्यापक जांच करेगी. इसके साथ ही राहुल गांधी की सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात व्यवस्था में अगर किसी भी तरह की कोई चूक हुई होगी तो उसकी पड़ताल की जाएगी. इस SIT का मकसद हादसे के कारणों का पता लगाना है. SIT हर एंगल से मामले में जांच करेगी. 

राहुल गांधी के काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

Advertisement

भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जांच दल को उचित सुझाव देने और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास यह टक्कर हुई. यह जगह हलियापुर थाना क्षेत्र से तहत आता है. राहुल गांधी के काफिल में उनके पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गई. हालांकि, टक्कर कैसे हई इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है. 

राहुल गांधी अपने खिलाफ दर्ज 2018 के मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर के MP-MLA अदालत जा रहे थे. जिस दौरान यह हादसा हुआ. बता दें, इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »