'आधार नहीं अब वोटर कार्ड देखकर मिलेगा योजनाओं का लाभ', लल्लन सिंह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने BJP को घेरा

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह का एक वीडियो शेयर कर सरकारी योजनाओं के लाभ को वोटर ID से जोड़ने का मुद्दा उठाया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अब आधार के बजाय वोटर कार्ड के आधार पर योजनाओं का लाभ देने की तैयारी कर रही है.

Advertisement
राहुल गांधी ने मंत्री ललन सिंह का वीडियो शेयर कर BJP पर निशाना साधा है. (File Photo-PTI) राहुल गांधी ने मंत्री ललन सिंह का वीडियो शेयर कर BJP पर निशाना साधा है. (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में नाम काटे जाने और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह का एक वीडियो शेयर एक्स पर शेयर किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अब योजनाओं का फायदा देने के लिए आधार कार्ड की जगह वोटर आईडी को आधार बना रही है. उन्होंने इसे गरीबों के अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि किसी की पेंशन उसके वोटर कार्ड की गुलाम नहीं हो सकती.

Advertisement

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मोदी सरकार के मंत्री का ऐलान है कि योजनाओं का फायदा अब आधार कार्ड से नहीं, बल्कि वोटर आईडी से तय होगा. उन्होंने लोगों से इस पूरे मामले को गंभीरता से समझने की अपील की. राहुल ने आरोप लगाया कि यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा है.

'SIR के नाम पर करोड़ों नाम काटे जा रहे'

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके नाम पर करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं. राहुल का दावा है कि अगर इसे नहीं रोका गया तो आगे और भी नाम हटाए जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से ज्यादातर उन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जो BJP के खिलाफ नाराजगी रखते हैं. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट एक निष्पक्ष चुनाव आयोग के हाथ में होनी चाहिए, लेकिन अब यह मोदी सरकार के कर्मचारी ज्ञानेश कुमार के हाथ में है.

Advertisement

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने BJP  के साथ मिलीभगत से वोट चोरी होने के सबूत पकड़े हैं. राहुल ने दावा किया कि ऐसी वोटर लिस्ट तैयार करने की कोशिश हो रही है, जिसमें बहुमत हमेशा बीजेपी का रहे.

'नाम कटा तो वोट और फिर आपका हक भी जाएगा'

राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा तो लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने में भी परेशानी हो सकती है. उन्होंने सवाल उठाया कि आज पंचायती राज की योजनाओं के लिए वोटर आईडी जरूरी की जा रही है, तो क्या कल राशन, पेंशन, मनरेगा, आवास, छात्रवृत्ति और आरक्षण के लिए भी यही शर्त लागू होगी?

यह भी पढ़ें: 'घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो', राहुल गांधी पर अमित शाह का काउंटर अटैक

राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसी ने BJP को हटाने का फैसला किया तो चुन-चुनकर उसके नाम वोटर लिस्ट से काटे जा सकते हैं. उन्होंने इसे सिर्फ वोट चोरी नहीं, बल्कि लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश बताया.

'गरीब की पेंशन वोटर कार्ड की गुलाम नहीं हो सकती'

कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है, कोई शर्त नहीं. किसी गरीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड पर निर्भर नहीं होनी चाहिए. राहुल ने आरोप लगाया कि यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, बल्कि चुनाव में गड़बड़ी कर सत्ता में बने रहने की तैयारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रेफरी को ही चीटर कह दिया', 7वीं क्लास का किस्सा सुनाकर गृह मंत्री ने राहुल को घेरा

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो लोकतंत्र में जनता सरकार नहीं चुनेगी, बल्कि सरकार अपनी पसंद की जनता चुनेगी. राहुल गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »