'पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है...', सरकारी बंगला वापस मिलने पर राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 12, तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला फिर से आवंटित हो गया है. सांसदी जाने से पहले वह यहीं रहते थे. मानहानि के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 24 मार्च को राहुल की सांसदी गई थी. फिर 22 अप्रैल को उन्होंने बंगला खाली किया था.

Advertisement
राहुल गांधी फिर से 12, तुगलक लेन बंगले में रहेंगे राहुल गांधी फिर से 12, तुगलक लेन बंगले में रहेंगे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है. अब उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है. राहुल को वही सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है जिसमें वह सांसदी जाने से पहले रहते थे. यानी आने वाले कुछ दिनों में राहुल 12 तुगलक लेन वाले बंगले में ही रहेंगे.

बता दें कि लोकसभा की हाउस सीमिति द्वारा राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद मंगलवार को उनको पुराना सरकारी आवास 12 तुगलक लेन का बंगला आवंटित कर दिया गया है. मंगलवार को जब मीडिया ने उनसे बंगला मिलने के बाबत सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि, 'पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है.'

Advertisement

देखिए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की पूरी कवरेज

19 साल से यही था राहुल गांधी का घर

12, तुगलक लेन बंगले से राहुल गांधी की खास यादें जुड़ी हैं. वह बतौर सांसद बीते 19 साल से इसी बंगले में रह रहे थे. बंगाला खाली करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है.

क्यों छिना था बंगला?

सूरत कोर्ट ने 24 मार्च को मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे.

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था, 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?' राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. इसके बाद राहुल की सदस्यता गई थी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद सजा पर रोक के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन राहत नहीं मिली. फिर वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां सजा पर रोक लग गई. इसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई और वह फिर से वायनाड के सांसद बन गए.

सांसदी वापस मिलने के बाद राहुल सोमवार को लोकसभा भी पहुंचे थे. 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी का I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी सांसदों ने स्वागत किया था. अपनी सांसदी वापस आने पर राहुल ने कहा था, 'आज नहीं तो कल सच की जीत होती ही है.' सांसदी लौटने के बाद राहुल गांधी अब 12-13 अगस्त को वायनाड भी जाने वाले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »