पुडुचेरी के थट्टांचावडी विधानसभा उपचुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने शानदार जीत दर्ज की है. मतगणना के बाद सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अशोक आनंद ने कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,482 मतों के अंतर से हराया. इस जीत से एनआर कांग्रेस के खेमे में उत्साह का माहौल है.
दरअसल, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस सीट को छोड़ने के कारण उपचुनाव हुआ. अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में रंगासामी ने थट्टांचावडी और मंगलम, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखी, उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखी और थट्टांचावड़ी से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण उपचुनाव हुआ. जिसके चलते थट्टांचावडी में उपचुनाव कराना पड़ा.
एनआर कांग्रेस और विपक्ष के बीच मुकाबला
थट्टांचावडी उपचुनाव में एनआर कांग्रेस से अशोक आनंद, कांग्रेस से ई. विनायगम और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के के. सेतू सेल्वम, प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे. उपचुनाव को मुख्यमंत्री रंगासामी के नेतृत्व और सत्तारूढ़ गठबंधन के जनसमर्थन की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा था.
मतगणना के पहले राउंड से अशोक आनंद ने बढ़त बनाई, जो बाद में जीत में बदल गई. उन्हें कुल 13,358 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विनायगम दूसरे स्थान पर रहे. डीएमके उम्मीदवार भी मुकाबले में शामिल थे, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके.
थट्टांचावडी विधानसभा क्षेत्र में 6 अक्टूबर को मतदान कराया गया था. चुनाव में 80.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
कौन है उपचुनाव जीतने वाले अशोक आनंद?
अशोक आनंद मुख्य रूप से पुडुचेरी के एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं. वे अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस (AINRC) पार्टी के नेता हैं. वे पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. हाल ही में अक्टूबर 2026 में हुए थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार के रूप में शानदार जीत दर्ज की है. वे इससे पहले 2011 और 2016 के विधानसभा चुनावों में भी इसी सीट से जीत हासिल कर चुके हैं. राजनीति के अलावा वे व्यवसाय से भी जुड़े हैं और एक शैक्षणिक ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं.
पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद NDA
मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व में सरकार बनाई. एनडीए गठबंधन में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), एआईएडीएमके (AIADMK) और एलजेके (LJK) शामिल हैं. 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की आवश्यकता होती है.
गठबंधन के सीटों के इस आंकड़े के अनुसार, एनआर कांग्रेस ने 12 सीटें, भाजपा ने 4 सीटें, एआईएडीएमके ने 1 सीट और एलजेके ने 1 सीट हासिल की. एनडीए की कुल सीटें 18 हो गईं. इस तरह गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक प्राप्त कीं. मुख्यमंत्री एन. रंगासामी एनआर कांग्रेस के नेता हैं, जबकि भाजपा इस गठबंधन में सहयोगी पार्टी की भूमिका निभा रही है.
राजनीतिक रूप से क्यो है ये अहम नतीजा?
अशोक आनंद की जीत से पुडुचेरी की राजनीति में एनआर कांग्रेस की स्थिति को मजबूती मिलने का संकेत मिलता है. वहीं, विपक्षी दलों के लिए यह नतीजा अपने जनाधार और चुनावी रणनीति की समीक्षा करने का अवसर है. उपचुनाव का परिणाम स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के साथ-साथ मुख्यमंत्री रंगासामी के नेतृत्व को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पुडुचेरी में फिर बनी NDA सरकार, एन रंगास्वामी पांचवीं बार बने सीएम
अब मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर काम करना नवनिर्वाचित विधायक के सामने प्रमुख चुनौती होगी.
aajtak.in