पुडुचेरी में फिर बनी NDA सरकार, एन रंगास्वामी पांचवीं बार बने सीएम

पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. रंगास्वामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो अन्य नेताओं के. मल्लादी कृष्णा राव और बीजेपी के ए. नमाशिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement
 एन रंगास्वामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. (Photo: PTI) एन रंगास्वामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • पुडुचेरी,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बन गई है. एनआर कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी ने बुधवार को 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले वह 2001 से 2008, 2011 से 2016 और 2021 से 26 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. पुडुचेरी में आयोजित भव्य समारोह में उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. रंगास्वामी के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के दो अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement

मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के अलावा एनआर कांग्रेस समर्थित क्षेत्रीय दल के विधायक के. मल्लादी कृष्णा राव और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ए. नमाशिवायम ने मंत्री पद की शपथ ली. मल्लादी कृष्णा राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी. इसके बाद रंगास्वामी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. बहुमत साबित होने के बाद उन्हें सरकार गठन का औपचारिक निमंत्रण दिया गया. मुख्यमंत्री के रूप में यह एन रंगास्वामी का पांचवां कार्यकाल है, जिससे उनकी राजनीतिक पकड़ और अनुभव का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Advertisement

पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं. इन सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान कराया गया था, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुए थे. चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला. एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एनआर कांग्रेस 12 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं बीजेपी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई. इसके अलावा एआईएडीएमके और एलजेके के उम्मीदवारों ने भी एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. इस तरह एनडीए गठबंधन को कुल 18 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए जरूरी 16 सीटों के आंकड़े से दो अधिक हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement