बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं जहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर देशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की प्रगति पर जोर दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के बलिदान और तपस्या को भी नमन किया.

Advertisement
पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. (File Photo- ITG) पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

देशभर में आज दिवाली का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ जा रहे हैं. वहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे. हर साल की तरह अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी जवानों का हौसला बढ़ाने बस्तर रवाना हो रहे हैं.

बस्तर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा की हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों को भी दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे वीर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं. कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है. वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं.'

वहीं, देशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं.'

पीएम मोदी ने की देवेंद्र फडणवीस की तारीफ

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोहारी सावंगा गांव (नरखेड़, नागपुर) में किसानों के साथ दिवाली मनाने और अरुणाबाई और रामभाऊ बालपांडे के आवास पर ठहरने की ये पहल बेहद भावुक करने वाली है. ये उस करुणा की भावना को दिखाता है जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और उनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »