'इस दिवाली भी जवानों के साथ रहूंगा...', PM मोदी का VIDEO मैसेज, देशवासियों को दी बधाई

PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हर साल आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

Advertisement
PM मोदी ने कहा- आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. (Photo: X/@narendramodi) PM मोदी ने कहा- आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. (Photo: X/@narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'दिवाली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

शनिवार को शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के जवानों के बीच जाना उनका नित्य क्रम है और यह इस बार भी यह जारी रहेगा.

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि आपका ये पर्व और आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे. मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं.

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'हर साल आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »