'अयोध्या और राम पर बने भजन को #shriRamBhajan के साथ शेयर करें', मन की बात में पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है. भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं है. उन्होंने बताया कि 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे, आज हम 40वीं रैंक पर हैं.

Advertisement
पीएम मोदी के मन की बात का 108वां एपिसोड पीएम मोदी के मन की बात का 108वां एपिसोड

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड को संबोधित किया. इसमें पीएम मोदी ने खास तौर पर फिटनेस पर चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है. भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं है. 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे, आज हम 40वीं रैंक पर हैं. 

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ ऐसे सफल अभियान का अनुभव किया. इसमें करोड़ों लोगों की भागीदारी के हम सब साक्षी हैं. 70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण भी हमारी सामूहिक उपलब्धि है. 

पीएम मोदी ने कहा, इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 फीसदी डोमेस्टिक फंड्स के थे. क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुईं. अगर इन उपलब्धियों की लिस्ट बनाना शुरू करें तो ये कभी पूरी ही नहीं होगी. ये तो सिर्फ झलक है कि भारत का सामर्थ्य कितना प्रभावी है - हमें देश की इन सफलताओं से, देश के लोगों की इन उपलब्धियों से, प्रेरणा लेनी है, गर्व करना है, नए संकल्प लेने हैं. 

मारे यहां 108 का विशेष महत्व: पीएम मोदी

Advertisement

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम ने कहा, मन की बात का ये 108वां अंक है और हमारे यहां 108 अंक का विशेष महत्व है. माला में 108, 108 जप, 108 दिव्य क्षेत्र, 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मन की बात 108 का एपिसोड खास हो गया है. इसमें जनभागीदारी के कितने उदाहरण देखे हैं. इस पड़ाव पर पहुंचने पर हमें और तेजी से बढ़ने का संकल्प लेना है. कल का सूर्योदय 2024 का प्रथम सूर्योदय होगा. अब इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ और तेजगति से बढ़ने का संकल्प लेना है. 

उन्होंने कहा, मन की बात सुनने वाले कई लोगों ने मुझे पत्र लिखकर अपने यादगार पल साझा किए हैं. ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियों हासिल की हैं. इसी साल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ, जिसकी प्रतीक्षा सालों से थी. 
बहुत सारे लोगों ने पत्र लिखकर भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जाहिर की. अनेक लोगों ने मुझे जी20 समिट की सफलता दिलाई. आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. विकसित भारत की भावना से आत्मनिर्भरता की भावना से ओत प्रोत है. 

Advertisement

2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है. दिवाली पर रिकॉर्ड कारोबार ने ये साबित किया कि हर भारतीय वोकल फॉर लोकल के मंत्र को महत्व दे रहा है. आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सन्देश भेजते रहे हैं.  

उन्होंने कहा, जब नाटू-नाटू को Oscar मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा. ‘The Elephant Whisperers’ को सम्मान की बात जब सुनी तो कौन खुश नहीं हुआ. इस साल स्पोर्ट्स में भी हमारे एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ियों ने 107 और एशियन पैरा गेम्स में 111 मेडल जीते. क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया.  

अंडर 19 टी20 वर्ल्डकप में हमारी महिला क्रिकेट टीम की जीत बहुत प्रेरित करने वाली है. कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का नाम बढ़ाया. अब 2024 में पेरिस ओलंपिकका आयोजन होगा, जिसके लिए पूरा देश अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहा है. 

पीएम मोदी ने अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है, उमंग है. लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं. आपने देखा होगा कि बीते कुछ दिनों में श्रीम राम और अयोध्या को लेकर कई सारे नए गीत, नए भजन, बनाए गए हैं. बहुत से लोग नई कविताएं भी लिख रहे हैं. इसमें बड़े-बड़े अनुभवी कलाकार भी हैं तो नए उभरते युवा साथियों ने भी मन मोह लेने वाले भजनों की रचना की है. 

Advertisement

#SHRIRAMBHAJAN शुरू करने की अपील

मेरे मन में एक बात आ रही है कि क्या हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक कॉमन हैशटैग के साथ शेयर करें. मेरा आपसे अनुरोध है कि हैशटैग श्री राम राम भजन के साथ अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें. ये संकलने, भावों का, भक्ति का, ऐसा प्रवाह बनेगा, जिसमें हर कोई राम मय हो जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »