पुणे को मेट्रो की सौगात, स्कूली बच्चों के साथ सफर पर निकले PM नरेंद्र मोदी

Pune Metro Rail Project: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर के दौरान स्कूली बच्चों और मेट्रो में मौजूद बाकी लोगों से बातचीत की.

Advertisement
मेट्रो में सफर के दौरान छात्रों से बात करते हुए पीएम मोदी मेट्रो में सफर के दौरान छात्रों से बात करते हुए पीएम मोदी

aajtak.in

  • पुणे,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST
  • मेट्रो में पीएम मोदी ने आनंद नगर तक की यात्रा
  • ट्रेन में बच्चों के साथ बातचीत करते नजर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पुणे की जनता को मेट्रो रेल (Pune Metro Rail) की सौगात दी है. पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना (Pune Metro Rail Project) का उद्घाटन किया.

मेट्रो रेल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा की. पीएम मोदी के मेट्रो ट्रेन सफर के दौरान कुछ बच्चे भी नजर आए. मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए पीएम मोदी छात्रों के साथ बातचीत की. छात्रों के अलावा पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन में मौजूद आम जनता से भी बातचीत करते हुए नजर आए. देखें VIDEO...

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा के दौरान मेट्रो ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत की।

— ANI_HindiNews (@AHindinews)

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का भी किया अनावरण

इसी के साथ पीएम मोदी गरवारे मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण भी किया. इससे पहले पीएम मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की मूर्ति का अनावरण किया. पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों को महान प्रेरणा का स्रोत बताया. ये मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग साढ़े 9 फीट ऊंची है. इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने ही रखी थी आधारशिला

बता दें कि पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला 24 दिसंबर 2016 को रखी थी. ये परियोजना कुल 32.2 किमी की है. इस पूरी परियोजना की लागत करीब 11,400 करोड़ रुपये है.

Advertisement

 

पुणे की सड़कों पर एक साथ उतरीं 150 इलेक्ट्रिक बसें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओलेक्ट्रा कंपनी द्वारा निर्मित 150 इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses manufactured by Olectra )और बानेर में अत्याधुनिक डिपो और चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया. 150 इलेक्ट्रिक बसें पुणे की रफ्तार को बिजली की गति देंगी.

इन बसों के उद्घाटन के साथ ही पुणे में एवी ट्रांस बसों की संख्या 150 हो गई है. ओलेक्ट्रा भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी कंपनी है. ओलेक्ट्रा सूरत, मुंबई, पुणे, सिलवासा, गोवा, नागपुर, हैदराबाद और देहरादून में सफलतापूर्वक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रही है.

 

ये भी पढ़ेंः-

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »