‘सबसे बड़ी मिसाल तो मैं हूं’, मुख्यमंत्री पद पर नए चेहरों की नियुक्ति पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा से बातचीत में पीएम मोदी ने बीजेपी के इस ट्रेंड के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह नया ट्रेंड नहीं है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- India Today) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- India Today)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने हाल में जीते हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के लिए मुख्यमंत्री पद पर बिल्कुल नए चेहरे चुनकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार की बागडोर संभाली है, तब से कई राज्यों में ऐसे नए चेहरों को मौका दिया गया है. अब खुद पीएम मोदी ने इसपर खुलकर बात की. 

Advertisement

प्रधानमंत्री निवास पर इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा से बातचीत में पीएम मोदी ने बीजेपी के इस ट्रेंड के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह नया ट्रेंड नहीं है. वास्तव में भाजपा के भीतर इस प्रैक्टिस की सबसे बड़ी मिसाल तो मैं हूं. जब मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया, मुझे पहले का कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और विधानसभा में चुना तक नहीं गया था. हां, यह नए ट्रेंड की तरह दिखाई दे सकता है, क्योंकि आज दूसरी ज्यादातर पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं. 

पीएम मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियों को यह लोकतांत्रिक मंथन कठिन लगता है. भाजपा में एक ही समय नेतृत्व की कई पीढ़ियों को एक साथ पोषित करने की क्षमता है. भाजपा के अध्यक्षों को देखिए और आप हर कुछ वर्षों में नए चेहरे देखेंगे. हमारी काडर आधारित पार्टी है, जो स्पष्ट मिशन लेकर चलती है. हम सभी ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और समर्पण तथा कड़ी मेहनत के बूते ऊपर उठते गए. इसी प्रतिबद्धता के कारण विशेष रूप से युवा भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा महसूस करते हैं. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें इंडिया टुडे मैगजीन,

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ियों और नए खून को अवसर देना बहुत जरूरी है. यह लोकतांत्रिक मंथन ही लोकतंत्र को जीवंत बनाता है. यह लोकतांत्रिक मंथन ही हमारी पार्टी को जीवंत बनाता है और हमारे कार्यकर्ताओं में आकांक्षा और उम्मीदों की लौ जगाए रखता है. उन्हें लगता है कि कड़ी मेहनत के बल पर वे भी पार्टी में ऊपर उठ सकते हैं. हमारी पार्टी अलग-अलग प्रयोग करने की अभ्यस्त है. गुजरात में हमने मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों का विकल्प चुना. दिल्ली में हमने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी नए चेहरों का विकल्प चुना.

यह भी पढ़ें
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उदाहरण से पीएम मोदी ने समझाया अपने काम करने का तरीका
- मैं कुछ भी अच्छा लगे इसलिए नहीं करता, बल्कि अच्छा हो, इसलिए करता हूं: PM मोदी
- बुनियादी ढांचे के विकास से कैसे पैदा हो रहे हैं रोजगार, पीएम मोदी ने आंकड़े गिनाकर समझाया
- GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान...पीएम मोदी ने समझाया विकसित भारत का अपना फॉर्मूला
- ‘रियलिस्टिक है 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का टारगेट’, पीएम मोदी ने गुजरात के उदाहरण से समझाया
- पीएम मोदी के ही शब्दों में जानिए क्या है 'मोदी की गारंटी' की परिभाषा
- पीएम मोदी ने बताया जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए कैसे जुटी है केंद्र सरकार
- क्या बीजेपी सिर्फ हिंदी पट्टी की पार्टी है? पीएम मोदी बोले-ये गलत आकलन, हम देश के हर कोने में
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए इंडिया टुडे के 'न्यूजमेकर ऑफ द ईयर'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »