PM नरेंद्र मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सर्वाधिक समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने

यह उपलब्धि पीएम मोदी के राजनीतिक सफर में एक नया अध्याय है. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत करने के बाद, पीएम मोदी ने अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचित सरकारों का लगभग 24 वर्षों तक नेतृत्व किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

Advertisement
इंदिरा को पीछे छोड़ सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने PM मोदी (Photo: ITG) इंदिरा को पीछे छोड़ सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने PM मोदी (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया है. 25 जुलाई 2025, यानि आज उन्होंने 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा करते हुए इंदिरा गांधी के 4,077 दिन के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 

इस उपलब्धि के साथ वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं.यह उपलब्धि सिर्फ एक मील का पत्थर है. राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर, नरेंद्र मोदी ने 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और अब तक राज्य और केंद्र दोनों में मिलाकर लगभग 24 वर्षों तक चुनी हुई सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं. यह उपलब्धि अब तक किसी अन्य भारतीय प्रधानमंत्री के नाम नहीं है.

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत ने की 75 साल और साइड हो जाने की बात, विपक्ष ने कहा- यह PM नरेंद्र मोदी को संदेश

ऐतिहासिक विशेषताएं

  • स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री
  • सबसे लंबे कार्यकाल वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री
  • गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता
  • पहले गैर-कांग्रेसी नेता जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए और तीसरे के लिए चुने गए
  • लोकसभा में स्वयं बहुमत प्राप्त करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री
  • इंदिरा गांधी के बाद पहले प्रधानमंत्री जिन्हें लगातार दो बार पूर्ण बहुमत मिला
  • 2002, 2007, 2012 (गुजरात) और 2014, 2019, 2024 (लोकसभा)- छह चुनावों में लगातार जीत

पार्टी को दिलाई लगातार 6 चुनावों में जीत

Advertisement

उनके राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड में उनकी पार्टी को लगातार तीन राष्ट्रीय चुनावों में जीत दिलाना शामिल है. यह एक एक ऐसी उपलब्धि जो पहले केवल जवाहरलाल नेहरू ही हासिल कर पाए थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के रूप में नरेंद्र  मोदी ने अपनी पार्टी के चेहरे के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं जिनमें तीन गुजरात में और तीन राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »