'हमने घर में घुसकर मारा...', PM मोदी ने कहा- आतंकियों को बता दी भारत की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादियों को घर में घुसकर जवाब देकर अपनी ताकत का अहसास कराया. 22 अप्रैल 2025 के हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और PoJK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने आतंकवादियों को यह साफ संदेश दे दिया है कि भारत को आंख दिखाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया, तब भारत ने सिर्फ जवाब नहीं दिया, बल्कि घर में घुसकर मारा और दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया.

Advertisement

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस कार्रवाई का मकसद सीमा पार पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था.

यह भी पढ़ें: 'We Will Do It...', प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, विकसित भारत के लिए दिया नया नारा

7 मई 2025 की देर रात भारतीय जांबाजों ने क्रूज मिसाइलों और सटीक हवाई हमलों के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों और लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया. इस कार्रवाई में युसूफ अजहर और अब्दुल मलिक रऊफ समेत 100 से ज्यादा आतंकियों के मार गिराया गया था.

Advertisement

कूटनीतिक मोर्चे पर भी लिया बड़ा फैसला

सैन्य कार्रवाई के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम भी उठाए. भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद किया और पाकिस्तानी राजनयिकों को देश से बाहर भेजने का फैसला लिया. सिंधु जल संधि के निलंबन से पाकिस्तान पर गंभीर असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें: 'दुनिया Made in India प्लेन की चर्चा भी करेगी', PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर पेश किया गया. संदेश यही था कि आतंकवादी हमला होने पर भारत सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हटेगा. पीएम मोदी ने साफ तौर पर यह भी कहा था कि अब अगर देश में कोई आतंकी हमला होता है तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »