देहरादून के पैनेशिया हॉस्पिटल में लगी आग, AC ब्लास्ट होने से हुआ हादसा

देहरादून के पैनेशिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह एसी ब्लास्ट से आग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद 14 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया.

Advertisement
देहरादून के पैनेशिया अस्पताल में लगी आग देहरादून के पैनेशिया अस्पताल में लगी आग

अंकित शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

देहरादून स्थित पैनेशिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के दौरान एक महिला की मौत की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था. इस दौरान उसकी मौत हो गई. उधर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया. आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे लगी, जब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एसी ब्लास्ट हो गया था.

Advertisement

पैनेशिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह एसी ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आई है. इस हादसे में किसी के भी घायल होने या जलने से मौत की घटना सामने नहीं आई है. हालांकि सूत्रों ने एक मौत होने की जानकारी दी है, लेकिन इसके पीछे आग के कारणों से इनकार किया गया है. घटना इमरजेंसी वार्ड में हुई, इसलिए इस वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है.

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया गया कि ICU वार्ड में छह लोग एडमिट थे. सुबह 9.22 बजे वार्ड के फॉल्स सीलिंग से आग लगने की शुरुआत हुई. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. आग तेजी से फैली और जैसे ही इसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई वह छह मिनट में यहां पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया.

Advertisement

आग का धुआं और भी वार्ड में फैल रहा था. कुल टोटल 14 लोगों को यहां से शिफ्ट किया गया है. कुछ लोगों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया है. मौत को लेकर उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण किसी तरह की मौत की पुष्टि नहीं हुआ है और कोई बर्न केस नहीं आया है. लेकिन एक मौत की बात कही जा रही है तो उनकी मौत कैसे हुई इसकी जांच करके पुष्टि की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »