बेंगलुरु: घरेलू कलह का खौफनाक अंत... पहले खुद को मारा फिर की पत्नी की हत्या

ओडिशा के एक दंपति ने बेंगलुरु के हेलालिग गांव में दम तोड़ दिया. पति दीपंथा सबारा ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी मंजुला सबारा की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से आरोपी द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक सेल्फी वीडियो और सुसाइड नोट मिला है.

Advertisement
ओडिशा के दंपत्ति की एक साथ मौत (File Photo: Representational) ओडिशा के दंपत्ति की एक साथ मौत (File Photo: Representational)

सगाय राज

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

बेंगलुरु के हेलालिग गांव से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां के मूल निवासी 31 वर्षीय दीपंथा सबारा और 27 वर्षीय उनकी पत्नी मंजुला सबारा की हेलालिग गांव के एक किराए के मकान में मौत हो गई. सूर्या नगर थाना क्षेत्र में स्थित इस घर में घरेलू विवाद के चलते दीपंथा ने अपनी पत्नी मंजुला की हत्या कर दी. 

गुस्से में किए गए इस अपराध के बाद दीपंथा ने फांसी लगाकर स्वयं अपनी जीवनलीला खत्म कर ली. 

Advertisement

यह दर्दनाक घटना करीब दो दिन पहले हुई थी. पुलिस ने मौके से आरोपी का एक वीडियो और ओडिशा भाषा में लिखा एक नोट बरामद किया है.

कैसे हुआ खुलासा?

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार को महिला घर के अंदर अचेत अवस्था में दिखाई दी. जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों के शव बरामद किए गए. शव सड़ने की स्थिति में थे, जिससे पता चला कि मौतें दो दिन पहले ही हो चुकी थीं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: ओडिशा पुलिस ने ध्वस्त किया नशा नेटवर्क

क्या है पूरा मामला?

यह दंपति ओडिशा का रहने वाला था और करीब 20 दिन पहले ही इस किराए के मकान में रहने आए थे. वे बोम्मसंद्र की एक निजी कंपनी में काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement