यूपी में नितिन नवीन की हुंकार, गोरखपुर में करेंगे'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर से गोरखपुर के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे, जहां वे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक मार्च की अगुवाई करेंगे. यह मार्च महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर काली मंदिर पर समाप्त होगा.

Advertisement
नितिन नवीन बुधवार दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और मार्च का नेतृत्व करेंगे. नितिन नवीन बुधवार दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और मार्च का नेतृत्व करेंगे.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:18 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान, वे पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक मार्च की अगुवाई करेंगे. 

पार्टी के बयान के मुताबिक, नितिन नवीन बुधवार दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और मार्च का नेतृत्व करेंगे. यह मार्च महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित काली मंदिर पर समाप्त होगा.

Advertisement

नितिन नवीन का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर टकराव चल रहा है. रविवार को INDIA ब्लॉक ने वोट चोरी के आरोप को लेकर बीजेपी को सत्ता से हटाने की मांग करते हुए महारैली की थी. विपक्ष लगातार चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.  

यह भी पढ़ें: 'मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं, ब्राह्मण महिलाएं सुरक्षित नहीं...', बीजेपी ने पोस्ट किया नेहा बोरा का वीडियो

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज

पार्टी के मार्च के बाद नितिन नवीन पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने वाले हैं. खास बात यह है कि उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अगले वर्ष ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां जोरों पर हैं. नितिन नवीन अपने इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी करने वाले हैं. 

Advertisement

इस बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों की रूपरेखा और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »