NEET पेपर लीक केस: CBI के शिकंजे में 100 करोड़ वाला कोचिंग सेंटर, लातूर से मालिक गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के RCC कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक प्रो. शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में उसके संस्थान से ऐसा केमिस्ट्री प्रश्न बैंक मिला है, जिसमें वही सवाल मौजूद थे जो 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा में पूछे गए थे.

Advertisement
कोचिंग इंस्टीट्यूट के क्वेश्चन बैंक में मिले NEET परीक्षा वाले सवाल, लातूर से हुई गिरफ्तारी. (File Photo: ITG) कोचिंग इंस्टीट्यूट के क्वेश्चन बैंक में मिले NEET परीक्षा वाले सवाल, लातूर से हुई गिरफ्तारी. (File Photo: ITG)

दिव्येश सिंह / सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में CBI को बड़ी सफलता मिली है. जांच एजेंसी ने एक अहम आरोपी की पहचान करते हुए लातूर स्थित RCC कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक प्रो. शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है. वो नीट परीक्षा की तैयारी कराने वाला बड़ा कोचिंग नेटवर्क संचालित करता है. इसकी कुल नौ शाखाएं हैं. इसकी मुख्य शाखा महाराष्ट्र के लातूर में स्थित है.

Advertisement

CBI का दावा है कि प्रो. शिवराज मोटेगांवकर का संबंध केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी से था. NTA से जुड़े कुलकर्णी को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों के बीच करीबी संबंध थे और इसी कनेक्शन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई. जांच एजेंसी ने मोटेगांवकर के कोचिंग इंस्टीट्यूट और उसके घर पर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान केमिस्ट्री का क्वेश्चन बैंक मिला.

इसमें ठीक वही सवाल मौजूद थे, जो 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा में पूछे गए थे. इस बरामदगी को जांच में बेहद अहम माना जा रहा है. एजेंसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों में 5 जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है.

Advertisement

CBI के मुताबिक, ये मामला 12 मई 2026 को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. इसमें NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक की बात कही गई थी. केस दर्ज होने के तुरंत बाद एजेंसी ने विशेष जांच टीमें गठित कीं और देशभर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. जांच के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. 

अब तक इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहल्यानगर से कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जहां उनसे लगातार पूछताछ जारी है. अब 10वें आरोपी प्रो. शिवराज मोटेगांवकर को भी अदालत में पेश किया जा रहा है.

CBI जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पत्रों का असली स्रोत क्या था और परीक्षा से पहले इन्हें किस तरह सर्कुलेट किया गया. एजेंसी ने उन बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया है, जो ऐसे छात्रों को जोड़ने का काम कर रहे थे, जो विशेष कोचिंग क्लास में शामिल होने के लिए लाखों रुपए दिए थे. इन क्लासों में NEET-UG 2026 परीक्षा में पूछे गए सवालों पर चर्चा की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement